Delta Jet Crash: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर हुए हादसे का नया वीडियो आया सामने, डेल्टा एयरलाइंस का विमान क्रैश होता दिखा (Watch Video)

Delta Jet Crash: कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें डेल्टा एयरलाइंस के फ्लाइट को जमीन पर घिसटते हुए देखा जा सकता है. यह हादसा तब हुआ, जब डेल्टा एयरलाइंस का एक रीजनल जेट लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उलट गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को पलटते हुए देखा जा सकता है. CRJ900 एयरक्राफ्ट के कुछ हिस्से अलग हो गए और विमान में आग लग गई.

इस दर्दनाक घटना में 21 लोग घायल हुए हैं. राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.

ये भी पढें: Delta Jet Crash: कनाडा के टोरंटो में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 80 यात्री सुरक्षित

टोरंटो एयरपोर्ट पर हुए हादसे का नया वीडियो