न्यूयॉर्क में मेट्रो ट्रेन की पटरी पर गलती से गिरा व्हीलचेयर पर बैठा शख्स, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची उसकी जान
न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर में बुधवार दोपहर व्हीलचेयर पर बैठा एक शख्स गलती से मेट्रो की पटरियों पर गिर गया. हालांकि उसकी किस्मत अच्छी थी कि प्लेटफॉर्म पर खड़े एक शख्स ने उसे देख लिया और उसकी जान बचाने के लिए पटरी पर कूद गया. वहीं स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी उस व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर खींचने में मदद की.
Viral Video: एक घातक हादसे को रोकने और न्यूयॉर्क (New York Subway Train Tracks) में एक व्यक्ति की जान बचाने के बाद शख्स की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है. पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और वीडियो को ट्विटर पर रिक (Rick) नाम के यूजर ने पोस्ट किया, जिसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. दरअसल, न्यूयॉर्क (New York) के यूनियन स्क्वायर (Union Square) में बुधवार दोपहर व्हीलचेयर पर बैठा एक शख्स (Wheelchair-Bound Man) गलती से मेट्रो की पटरियों पर गिर गया. हालांकि उसकी किस्मत अच्छी थी कि प्लेटफॉर्म पर खड़े एक शख्स ने उसे देख लिया और उसकी जान बचाने के लिए पटरी पर कूद गया. वहीं स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी उस व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर खींचने में मदद की.
जानकारी के मुताबिक, यूनियन स्क्वायर में व्हीलचेयर में बैठा एक शख्स गलती से मेट्रों की पटरी पर गिर गया. तभी एक शख्स मसीहा बनकर उसकी जान बचाने के लिए पटरी पर कूद गया. स्टेशन पर ट्रेन आने से लगभग 10 सेकेंड पहले व्हीलचेयर वाले शख्स की जान बचा ली गई. 5 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1M व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 869 रीट्वीट और 4,832 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: व्हीलचेयर से चलने वाले संरक्षक को बारिश से बचाने के लिए कैफे कर्मचारी ने किया ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप
देखें वीडियो-
This afternoon in Union Square a man in a wheelchair somehow ended up on the subway tracks. Luckily, a Good Samaritan jumped down and rescued the man about 10s before the train came into the station. Huge shoutout to whoever the guy is who jumped down to help! #subwaycreatures pic.twitter.com/Uhx2drg2NH
— Rick (@SubwayCreatures) August 4, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हीलचेयर पर बैठा एक शख्स अचानक पटरी पर गिर जाता है और वह उठ नहीं पाता है, तभी एक शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है. पटरी पर कूदने के बाद मदद करने वाला शख्स पहले उसकी व्हीलचेयर को प्लेटफॉर्म पर ले जाता है, फिर उस शख्स की प्लेटफॉर्म पर जाने में मदद करता है. इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्री भी उसकी मदद करते हैं. शख्स को बचाए जाने के महज 10 सेकेंड बाद उसी पटरी पर ट्रेन आती है. वीडियो को देख हर कोई मदद करने वाले शख्स की तारीफ कर रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

