वायरल

Assam: बाढ़ में लोगों का इंटरव्यू ले रहा था पत्रकार, अचानक नदी में पैर फिसलकर गिरा, असम की घटना-Video

असम में भारी बारिश चल रही है और ऐसे में लगातार बाढ़ के हालातों पर पत्रकार वहां जाकर बाढ़ पीड़ितो की जानकारी नागरिकों तक पहुंचा रहे है. लेकिन ऐसे में एक पत्रकार का वीडियो सामने आया है. जिसमें वो बाढ़ से पीड़ित नागरिकों का इंटरव्यू लेते हुए नदी में गिर जाता है.

Assam: बाढ़ में लोगों का इंटरव्यू ले रहा था पत्रकार, अचानक नदी में पैर फिसलकर गिरा, असम की घटना-Video
Credit - ( Twitter -X )

 Assam: असम में भारी बारिश चल रही है और ऐसे में लगातार बाढ़ के हालातों पर पत्रकार वहां जाकर लोगों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचा रहे है. लेकिन ऐसे में एक पत्रकार का वीडियो सामने आया है. जिसमें वो बाढ़ से पीड़ित नागरिकों का इंटरव्यू लेते हुए नदी में गिर जाता है.

इंटरव्यू लेते समय उसका पैर फिसल जाता है और वो पानी में गिर जाता है. ये अच्छा हुआ की पत्रकार को तैरना आता था और पानी का बहाव ज्यादा तेज नहीं था. जानकारी के मुताबिक़ असम में भयंकर बाढ़ आ गई है. कई लोगों को गांव छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ रहा है. जिसके कारण उनपर काफी परेशनियां आन पड़ी है. ये भी पढ़े :Delhi Rain: दिल्ली में बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल, कई जगह सड़कें जलमग्न

देखें वीडियो :

नागरिकों की जानकारी बताते हुए पत्रकार पीछे पीछे सरक रहा था, जिसके कारण उसे पता ही नहीं होता की पीछे नदी है और अचानक उसका पैर स्लिप होता है और वो नदी मे गिर जाता है.हालांकि उसको तैरना आता था, फिर भी बाहर निकलने में उसे भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

गांववालों ने भी इस समय नदी से बाहर निकलने में उसकी मदद की.गांव के लोगों ने उसका हाथ पकड़कर उसको बाहर खींचने की कोशिश. नदी का प्रवाह ज्यादा नहीं होने की वजह से पत्रकार बहा नहीं. जिसके कारण उसकी जान बच गई. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Vinay69455286 के नाम से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).