Video: ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में समुद्र तट पर फंसे होने के बाद 200 पायलट व्हेल की मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सैकड़ों पायलट व्हेल की मौत (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर सैकड़ों पायलेट व्हेल (Pilot Whales) का विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें समुद्र तट पर सैकड़ों व्हेल मरी हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनमें से कुछ जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तस्मानिया (Tasmania) में एक समुद्र तट पर फंसे होने के बाद करीब 200 पायलट व्हेल की मौत हो गई है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि लगभग 230 व्हेल में से केवल 35 ही जीवित हैं. वायरल हुए वीडियो में स्थानीय लोगों को कंबल और पानी की बाल्टी के साथ व्हेल को जीवित रखने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है.

देखें वीडियो-