लाइफस्टाइल

आपको नहीं पता होगी ये बात, आखिर वेस्टर्न टॉयलेट में क्यों होते हैं दो फ्लश बटन

इस नए दौर में हर कोई अपने घर में वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करता है. जिनके घर बहुत पुराने थे और उनके घर में इंडियन टॉयलेट थे उन्होंने ने भी पुराने टॉयलेट तोड़कर नए वेस्टर्न टॉयलेट बना लिए हैं. जैसा की सब जानते हैं कि वेस्टर्न टॉयलेट में पानी बहुत बर्बाद होता है....

आपको नहीं पता होगी ये बात, आखिर वेस्टर्न टॉयलेट में क्यों होते हैं दो फ्लश बटन
वेस्टर्न टॉयलेट, (फाइल फोटो)

इस नए दौर में हर कोई अपने घर में वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल करता है. जिनके घर बहुत पुराने थे और उनके घर में इंडियन टॉयलेट थे उन्होंने ने भी पुराने टॉयलेट तोड़कर नए वेस्टर्न टॉयलेट बना लिए हैं. जैसा की सब जानते हैं कि वेस्टर्न टॉयलेट में पानी बहुत बर्बाद होता है इसलिए आज भी कई देशों जहां पानी की कमी है वहां इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन हम आपको बता दें कि वेस्टर्न टॉयलेट में भी पानी बचाने का ऑप्शन दिया गया है. ऐसे बहुत से लोग है जो काफी सालों से वेस्टर्न टॉयलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक इस बात की जानकारी नहीं होगी कि आखिर वेस्टर्न टॉयलेट में 2 फ्लश बटन क्यों होते हैं? फ्लश बटन दबाते वक्त आपने दो  फ्लश बटन देखे होंगे, एक छोटा और एक बड़ा. लेकिन इस बात को कभी जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर ये दो बटन हैं क्यों? आइए हम आपको बताते हैं..

बता दें कि वेस्टर्न टॉयलेट के फ्लश में बड़ा बटन सॉलिड वेस्ट रिमूवल के लिए होता है, जिसे दबाने से 6 से 9 लीटर पानी बहता है, जबकि छोटे वाले बटन को दबाने से बहने वाले पानी की मात्रा 3 से 4 लीटर ही होती है. इस ड्युअल फ्लश डिजाइन की खोज अमेरिका के विक्टर पापानेक (Victor Papanek) ने की थी. शुरुआत में इसे छोटे स्तर पर टेस्ट किया गया, इसके सक्सेसफुल होने के बाद अब इसे दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Western vs Indian Toilet: जानें आपके स्वास्थ के लिए कौन सा है बेहतर

पानी की बचत के लिए ड्युअल फ्लश का निजात किया गया. दुनिया में ऐसे कई देश है जहां लोगों के पास पीने के लिए पानी नहीं हैं. इस बात को ध्यान में रखकर ड्युअल फ्लश बनाया गया. ताकि लोग आवश्यकता के अनुसार फ्लश कर सके.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).