वायरल

हाथी के पास खड़ी थी छोटी सी बच्ची, तभी गजराज ने सूंड से मासूम पर कर दी पानी की बौछार, देखें मजेदार Viral Video

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची हाथी के पास खड़ी दिखाई देती है, जबकि वहां मौजूद हाथी को शरारत सूझती है और वो अपनी सूंड में पानी भरकर बच्ची पर बौछार करने लगता है, जिससे बच्ची घबरा जाती है.

हाथी के पास खड़ी थी छोटी सी बच्ची, तभी गजराज ने सूंड से मासूम पर कर दी पानी की बौछार, देखें मजेदार Viral Video
बच्ची पर सूंड से पानी की बौछार करता हाथी (Photo Credits: X)

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर, हाथियों को जंगल के सबसे समझदार जानवरों में से एक माना जाता है, जो परिवार के साथ रहते हैं और काफी बुद्धिमान माने जाते हैं. इन जानवरों का गुस्सा भी देखने लायक होता है और इनकी शरारतें भी देखने में काफी क्यूट होती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची हाथी (Elephant) के पास खड़ी दिखाई देती है, जबकि वहां मौजूद हाथी को शरारत सूझती है और वो अपनी सूंड में पानी भरकर बच्ची पर बौछार करने लगता है, जिससे बच्ची घबरा जाती है.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या अब हम इसे बेबी शॉवर कह सकते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 571k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हाथी को मिला उसका पसंदीदा खिलौना, यूनिकॉर्न के साथ खेलते गजराज का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

बच्ची पर गजराज ने सूंड से कर दी पानी की बौछार 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची हाथी के बगल में खड़ी है और दूसरी तरफ देख रही है. वहां पर कई लोग दिखाई दे रहे हैं, जो हाथियों को देखने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान हाथी अपनी सूंड में पानी भरता है और बच्ची पर परफेक्ट एंगल सेट करता है और फिर बच्ची पर पानी की बौछार कर देता है. हाथी की इस हरकत से बच्ची घबराकर चिल्लाने लगती है. यह मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).