Viral Video: नन्हे हाथी को मिला उसका पसंदीदा खिलौना, यूनिकॉर्न के साथ खेलते गजराज का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हे हाथी को उसका पसंदीदा खिलौना मिल जाता है, जिसे पाकर वो न सिर्फ खुश होता है, बल्कि अपनी सूंड से खिलौने को उठाकर वो मजे से खेलने भी लगता है. यूनिकॉर्न खिलौने के साथ खेलते नन्हे गजराज की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है.
Baby Elephant Viral Video: छोटे बच्चों के खेलने के लिए उनके पैरेंट्स अक्सर उन्हें तरह-तरह के खिलौने दिलाते हैं. अपने पसंदीदा खिलौने के साथ छोटे बच्चे मजे से खेलते हैं और क्यूट अटखेलियां करते हैं, लेकिन क्या जानवरों के बच्चे भी खिलौने पाकर उतना ही खुश होते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हे हाथी (Baby Elephant) को उसका पसंदीदा खिलौना मिल जाता है, जिसे पाकर वो न सिर्फ खुश होता है, बल्कि अपनी सूंड से खिलौने को उठाकर वो मजे से खेलने भी लगता है. यूनिकॉर्न खिलौने के साथ खेलते नन्हे गजराज की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी का बच्चा और उसका नया खिलौना. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 392k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: जलजीरा और तीखी चटनी के साथ दुकान पर मजे से गोलगप्पे खाता दिखा हाथी, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
यूनिकॉर्न खिलौने ने खेलता नन्हा हाथी
Baby elephant and her new toy pic.twitter.com/uUxIxD0vMG
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 27, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी अपने मम्मी-पापा के साथ घूमने निकलता है, तभी उसकी नजर मिट्टी के टीले पर पड़े एक खिलौने पर पड़ जाती है. खिलौने को देखते ही बच्चा टीले पर चढ़कर खिलौने को अपनी सूंड से उठा लेता है. इसके कुछ ही देर बाद खिलौने और हाथी के बीच उठापटक शुरु हो जाती है. नन्हा हाथी खिलौने को सूंड से पकड़कर यहां वहां पटक कर खेलने लगता है. इस दौरान उसकी अटखेलियां देखते ही बनती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

