Viral Video: जलजीरा और तीखी चटनी के साथ दुकान पर मजे से गोलगप्पे खाता दिखा हाथी, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर गजराज का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकानदार के हाथ से हाथी जलजीरा और तीखी चटनी वाला गोलगप्पा मजे से खाता हुआ दिखाई दे रहा है.
Elephant Viral Video: अधिकांश लोग सड़क के किनारे बिकने वाले स्ट्रीट फूड्स (Street Foods) को खाना काफी पसंद करते हैं. फूड स्टॉल (Food Stall) को देखते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है, ऐसे में भले ही भूख न लगी हो, लेकिन लोग चटपटे स्ट्रीट फूड को चखना जरूर पसंद करते हैं. खासकर, गोलगप्पे (Golgappa) या पानीपुरी (Pani Puri) के दीवाने तो हर जगह पर देखने को मिल ही जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी हाथी (Elephant) को मजे से गोलगप्पे खाते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर गजराज का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दुकानदार के हाथ से हाथी जलजीरा और तीखी चटनी वाला गोलगप्पा मजे से खाता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है और एक लाख से भी ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इसके साथ ही इस पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये जरूर हथिनी होगी, तभी इतने मजे से गोलगप्पे खा रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- गजराज को गुस्सा आया तो यह सारा ठेला एक ही बार में खा जाएगा. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Dancing With Two Girls: दो लड़कियों के साथ बेबी एलीफैंट ने किया डांस, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
मजे से गोलगप्पे खाता हाथी
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलगप्पे के ठेले के पास एक हाथी पहुंचता है और ग्राहक की तरह खड़ा हो जाता है. दुकानदार आलू, जलजीरा और तीखी चटनी को गोलगप्पे में भरकर गजराज को एक-एक कर खिलाता है. दुकानदार हाथी को उसी तरह से अपने हाथों से गोलगप्पे खिला रहा है, जैसे वो अपने ग्राहकों को खिलाता है. जिस तरह से हाथी गोलगप्पे खा रहा है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उसे गोलगप्पे काफी पसंद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

