बॉलीवुड

Raha Kapoor के साथ Alia Bhatt और Ranbir Kapoor पहुंचे ISL मैच में, क्यूट तस्वीरें हुईं वायरल (View Pics)

कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा कपूर ने हाल ही में अपने माता-पिता आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल मैच में शिरकत की. इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं.

Raha Kapoor के साथ Alia Bhatt और Ranbir Kapoor पहुंचे ISL मैच में, क्यूट तस्वीरें हुईं वायरल (View Pics)
Raha Kapoor - HT City (Photo Credits: Instagram)

Raha Kapoor Joins Alia and Ranbir at ISL Game: कपूर परिवार की सबसे छोटी सदस्य राहा कपूर ने हाल ही में अपने माता-पिता आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ इंडियन सुपर लीग (ISL) फुटबॉल मैच में शिरकत की. इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और फैंस राहा की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं. तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. आलिया जहां कैजुअल ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखीं, वहीं रणबीर ने कूल लुक अपनाया. राहा की मासूमियत ने तस्वीरों में चार चांद लगा दिए.

फुटबॉल मैच के दौरान यह परिवार एक साथ समय बिताते हुए काफी खुश नजर आया. राहा के चेहरे के एक्सप्रेशन्स और उनके मासूम हाव-भाव ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस ने तस्वीरों पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं. किसी ने राहा को "बॉलीवुड का सबसे प्यारा बेबी" कहा, तो किसी ने लिखा, "कपूर परिवार का अगला सुपरस्टार."

फुटबॉल मैच का आनंद लेते हुए राहा:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).