लाइफस्टाइल

Vrat & Tyohar of May 2025: सीता नवमी से शनि जयंती तक! देखें इस माह पड़नेवाले व्रत, पर्व एवं जयंतियों आदि की पूरी सूची!

अप्रैल 2025 का महीना अपने अंतिम चरण में है. कुछ ही दिनों में प्रचण्ड गर्मी के बीच मई माह प्रारंभ हो जाएगा. हमेशा की तरह इस मई माह में भी कई महत्वपूर्ण पर्व, व्रत, जयंतियां आदि पड़ने वाली हैं, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता को उजागर करती हैं.

Vrat & Tyohar of May 2025: सीता नवमी से शनि जयंती तक! देखें इस माह पड़नेवाले व्रत, पर्व एवं जयंतियों आदि की पूरी सूची!

Vrat & Tyohar of May 2025:अप्रैल 2025 का महीना अपने अंतिम चरण में है. कुछ ही दिनों में प्रचण्ड गर्मी के बीच मई माह प्रारंभ हो जाएगा. हमेशा की तरह इस मई माह में भी कई महत्वपूर्ण पर्व, व्रत, जयंतियां आदि पड़ने वाली हैं, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता को उजागर करती हैं. इसे बड़ी शिद्दत और परंपरागत तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. इसमें प्रमुख हैं, महाराष्ट्र दिवस, श्रमिक दिवस, विनायक चतुर्थी, संत सूरदास जयंती, शंकराचार्य जयंती, रामानुजन जयंती, स्कंद षष्ठी, गंगा सप्तमी, भानु सप्तमी, सीता नवमी, बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी, वट सावित्री व्रत, मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, और शनि जयंती इत्यादि. आइये जानते हैं कि आगामी मई माह 2025 में कौन-कौन से व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं. देखें पूरी सूची यह भी पढ़ें : Sri Vallabhacharya Jayanti 2025: कौन हैं वल्लभाचार्य? जानें इनके जन्म एवं जीवन के चौंकानेवाले कुछ रोचक पहलू!

तारीख दिन पर्व व्रत जयंती दिवस विशेष

01 मई 2025, गुरुवार महाराष्ट्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस

02 मई 2025, शुक्रवार सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती, शंकराचार्य जयंती, स्कंद जयंती

03 मई 2025, शनिवार गंगा सप्तमी

05 मई 2025, सोमवार सीता नवमी, बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

08 मई 2025, गुरुवार गुरु रबिंद्रनाथ टैगोर, मोहिनी एकादशी

11 मई 2025, रविवार गंगा सप्तमी, छिन्नमस्ता जयंती, नृसिंह जयंती

12 मई 2025, सोमवार कूर्म जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा

13 मई 2025, मंगलवार नारद जयंती, ज्येष्ठ मास प्रारंभ

15 मई 2025, गुरुवार अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

16 मई 2025, शुक्रवार एकदंत संकष्टी, सिक्किम दिवस

20 मई 2025, मंगलवार कालाष्टमी, मासिक जन्माष्टमी

21 मई 2025, बुधवार आतंकवाद विरोधी दिवस

22 मई 2025, गुरूवार हनुमान जयंती (तेलुगू पंचांग के अनुसार)

23 मई 2025, शुक्रवार अपरा एकादशी

24 मई 2025, शनिवार शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष

25 मई 2025, रविवार मासिक शिवरात्रि

26 मई 2025, सोमवार वट सावित्री व्रत, काजी नजरुल इस्लाम जयंती

27 मई 2025, मंगलवार शनि जयंती, रोहिणी व्रत,

29 मई 2025, बुधवार महाराणा प्रताप जयंती

30 मई 2025, शुक्रवार विनायक चतुर्थी, गुरु अर्जुन देव पुण्य-तिथि

31 मई 2025, शनिवार विश्व धूम्रपान निषेध दिवस

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).