त्योहार

Shani Jayanti 2025 Messages: हैप्पी शनि जयंती! इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें अपनों को बधाई

शनि जयंती के दिन कुंडली में शनि दोष, शनि की साढ़े साती, ढैय्या इत्यादि से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं. इसके साथ ही मंदिरों में उनके लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर कर उन्हें हैप्पी शनि जयंती कह सकते हैं.

Shani Jayanti 2025 Messages: हैप्पी शनि जयंती! इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings के जरिए दें अपनों को बधाई
शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

Shani Jayanti 2025 Messages in Hindi: कर्मफलदाता और न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev) की आज (27 मई 2025) देशभर में जयंती मनाई जा रही है. शनिदेव की पूजा-अर्चना करने के लिए तमाम शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shani Jayanti) का पर्व मनाया जाता है, जिसे शनैश्चर जयंती भी कहा जाता है. कहा जाता है कि शनि जयंती के दिन किए गए पूजा-पाठ और उपायों को करने से शनिदेव अपने भक्तों की प्रसन्न होते हैं और उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं. यही वजह है कि सूर्यदेव और माता छाया के पुत्र शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि शनिदेव के कुपित होने से राजा भी रंक बन जाता है और जब वो प्रसन्न होते हैं तो रंक को भी राजा बना देते हैं.

शनि जयंती के दिन कुंडली में शनि दोष, शनि की साढ़े साती, ढैय्या इत्यादि से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं. इसके साथ ही मंदिरों में उनके लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं और शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर कर उन्हें हैप्पी शनि जयंती कह सकते हैं.

1- जोड़े हाथ हम खड़े हैं बनके भिखारी,
दया करो हे शनिदेव आए हम शरण तिहारी,
तुमको सब कहते हैं नौ ग्रहों में दंडनायक,
क्योंकि तुम हो कर्मों के फलदाता...
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

2- हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले, कालाग्नि रूप वाले,
हल्के शरीर वाले,स्वीकारो नमन हमारे,
शनिदेव हम हैं तुम्हारे सच्चे सुकर्म वाले,
बसते हो मन में तुम ही हमारे...
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

3- हे शनि देव तेरी जय जय कार,
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी,
ग्रह मंडल के तुम बलिहारी,
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार.
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

4- हे दाढ़ी-मूछों वाले, लंबी जटाएं पाले,
हे दीर्घ नेत्रवाले, शुष्कोदरा निराले,
भय आकृति तुम्हारी, सब पापियों को मारे,
स्वीकारो नमन हमारे, हे शनि भक्तों के रखवाले.
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

5- देव शनि की महिमा देखो,
करते न्याय बराबर देखो,
जीवन के दुःख-कष्ट दूर हो जाते,
उनकी शरण में जाकर देखो.
हैप्पी शनि जयंती

शनि जयंती 2025 (Photo Credits: File Image)

शनि जयंती यानी शनिदेव के जन्मोत्सव के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर शनिदेव को स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक चौकी पर काले रंग का कपड़ा बिछाकर उनकी प्रतिमा स्थापित करते हुए उन्हें पंचगव्य या पंचामृत से स्नान कराएं, फिर नीले फूल, काले तिल, काली उड़द, श्रीफल अर्पित करते हुए धूप-दीप प्रज्जवलित करें. पूजन के दौरान शनिदेव के मंत्रों का जप और शनि चालीसा का पाठ करें, फिर किसी मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल अर्पित करें और पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्जवलित करें. मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).