छोटी इलायची के दाम में आई जोरदार उछाल, पिछले सत्र के मुकाबले चार फीसदी की तेजी दर्ज
छोटी इलायची की घरेलू मांग में जोरदार तेजी आने से शुक्रवार को वायदा बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर चली गई...
नई दिल्ली: छोटी इलायची (Cardamom) की घरेलू मांग में जोरदार तेजी आने से शुक्रवार को वायदा बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर चली गई. एमसीएक्स पर इलायची के मई अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले चार फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वायदा बाजार में इलायची में 23 अप्रैल के बाद से लगातार तेजी बनी हुई है.
घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर इलायची के मई अनुबंध का भाव पिछले सत्र के मुकाबले 81.50 रुपये यानी चार फीसदी की तेजी के साथ 2,120.60 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक चला गया.
एमसीएक्स पर इलायची के अन्य सौदों में भी तेजी दर्ज की गई. इलायची के जून अनुबंध का भाव 76.70 रुपये यानी चार फीसदी की तेजी के साथ 1,996.30 रुपये प्रति किलोग्राम तक चला गया.
कारोबारी सूत्रों के अनुसार, इन दिनों इलायची की हाजिर मांग जोरदार है जबकि आपूर्ति कमजोर है इसलिए कीमतों में तेजी देखी जा रही है. भारत में इलायजी का सबसे ज्यादा उत्पादन केरल में होता है, उसके बाद कर्नाटक और तमिलनाडु में इलायची का उत्पादन होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

