September 2025 Vrat Tyohar List: उत्सवों का एक और माह सितंबर! जब गणेश-विसर्जन, पितृपक्ष, नवरात्रि एवं ईद-उन-नबी जैसे पर्व बनाएंगे इसे मुकम्मल!
पर्वों के मेले का एक और माह सितंबर 2025 शुरू होनेवाला है, मेला इस संदर्भ में कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह शिक्षक दिवस, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दश, वामन जयंती, पितृपक्ष, विश्वकर्मा पूजा, शारदीय नवरात्रि, महाष्टमी और सरस्वती पूजा जैसे तमाम महत्वपूर्ण पर्व मनाये जाएंगे. इतना ही नहीं सितंबर माह में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेगा.
पर्वों के मेले का एक और माह सितंबर 2025 शुरू होनेवाला है, मेला इस संदर्भ में कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह शिक्षक दिवस, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दश, वामन जयंती, पितृपक्ष, विश्वकर्मा पूजा, शारदीय नवरात्रि, महाष्टमी और सरस्वती पूजा जैसे तमाम महत्वपूर्ण पर्व मनाये जाएंगे. इतना ही नहीं सितंबर माह में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण भी लगेगा. हिंदी पंचांग के अनुसार सितंबर में कुछ दिन भाद्रपद तो शेष दिन आश्विन मास के होंगे. आइये देखते हैं एक नजर उपरोक्त व्रत, पर्व, जयंतियां एवं दिवस विशेष किन-किन तिथियों पर पड़ने वाले हैं. यह भी पढ़ें : Ganeshotsav 2025: कोई भी जाप 108 बार क्यों किये जाते हैं? जानें गणेश जी के 108 नामों का रहस्य और इससे मिलने वाले लाभ!
सितंबर 2025 में पड़नेवाले व्रत, त्योहारों एवं जयंतियों की सूची
तारीख दिन व्रत उपवास, जयंती दिवस विशेष
01 सितंबर, 2025, सोमवार ज्येष्ठ गौरी पूजा, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
02 सितंबर, 2025, मंगलवार तेजा दशमी, विश्व नारियल दिवस
03 सितंबर, 2025, बुधवार पार्श्व एकादशी (परिवर्तनी या जल झूलनी एकादशी) डोल ग्यारस. रामदेव जयंती
04 सितंबर, 2025, गुरुवार वामन जयंती, गुरुवार (भाद्रपद, शुक्ल द्वादशी),
05 सितंबर, 2025, शुक्रवार ओणम, ईद-ए-मिलाद, शिक्षक दिवस
06 सितंबर, 2025, शनिवार गणेश विसर्जन और अनंत चतुर्दशी
07 सितंबर, 2025, रविवार भाद्रपद पूर्णिमा, स्नान-दान पूर्णिमा, खग्रास चंद्रग्रहम
08 सितंबर, 2025, सोमवार पितृपक्ष प्रारंभ, महालया आरंभ, महासाक्षरता दिवस, दादा दादी दिवस
10 सितंबर, 2025, बुधवार श्राद्ध तृतीया, चतुर्थी, गणेश संकष्टि चतुर्थी, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस
11 सितंबर, 2025, गुरुवार श्राद्ध पंचमी, भरणी श्राद्ध
12 सितंबर, 2025, शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध, कुंवारा पंचमी श्राद्ध
13 सितंबर, 2025, शनिवार सप्तमी श्राद्ध, अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस
14 सितंबर, 2025, रविवार अष्टमी श्राद्ध, हिंदी दिवस, कालाष्टमी, जिऊतिया महालक्ष्मी व्रत
15 सितंबर, 2025, सोमवार मातृनवमी, अविधवा नवमी, इंजीनियर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
16 सितंबर, 2025, मंगलवार दशमी श्राद्ध, विश्व ओजोन दिवस
17 सितंबर, 2025, बुधवार- इंदिरा एकादशी, भगवान विश्वकर्मा पूजा, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
18 सितंबर, 2025, गुरुवार द्वाद्वशी श्राद्ध, विश्व बांस दिवस
19 सितंबर, 2025, शुक्रवार शुक्र प्रदोष
20 सितंबर, 2025 शनिवार, चतुर्दशी श्राद्ध, अकाल मृत का श्राद्ध
21 सितंबर, 2025, रविवार सर्व पितृ अमावस्या, खंडग्रास सूर्य ग्रहण, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
22 सितंबर, 2025, सोमवार घटस्थापना, शारदीय नवरात्रि आरंभ, अग्रसेन जयंती
25 सितंबर, 2025, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
26 सितंबर, 2025, शुक्रवार उपांग ललिता व्रत
29 सितंबर, 2025, सोमवार महालक्ष्मी पूजन, सरस्वती आवाहन (अश्विना, मूल नक्षत्र)
30 सितंबर, 2025, मंगलवार सरस्वती पूजा और महाअष्टमी
विशेषः उपरोक्त पर्वो में ईद-उन-नबी की सही तिथि चंद्र दर्शन के आधार पर निर्भर करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

