देश

Monkeypox: सेक्स से जुड़ी इस गलती की वजह आप हो सकते हैं मंकीपॉक्स के शिकार, WHO ने दी चेतावनी

WHO ने भी मंकीपॉक्स के जोखिम को कम करने के लिए कई तरह की गाइडलाइन्स जारी की हैं जिसमें पुरुषों के सेक्सुअल बिहेवियर से जुड़ी कुछ खास बातें हैं.

Monkeypox: सेक्स से जुड़ी इस गलती की वजह आप हो सकते हैं मंकीपॉक्स के शिकार, WHO ने दी चेतावनी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 28 जुलाई: मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस के वैश्विक मामलों में वृद्धि के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने गुरुवार को जोखिम वाले पुरुषों को अपने यौन साझेदारों (Sex Partners) को सीमित करने की सिफारिश की ताकि उनपर इस बीमारी का खतरा कम हो सके. अफ्रीका में पांच मौतों के साथ 78 देशों से डब्ल्यूएचओ को अब तक 18,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं. Monkeypox के बढ़ते खतरे को लेकर WHO हुआ अलर्ट, इन लोगों से ज्यादा पार्टनर के साथ Sex नही करने की अपील की

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा कि इस बीमारी के जोखिम को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है 'अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित विकल्प बनाना.'

उन्होंने कहा, "पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष अपने सेक्जुअल पार्टनर की संख्या कम करें." उन्होंने उनसे नए पार्टनरों के साथ यौन संबंध बनाने पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा.

हालांकि 98 प्रतिशत मामले पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में ही मिले हैं. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति मंकीपॉक्स के संपर्क में आ सकता है.

घेब्रेयसस ने कहा, "गले लगाने, चूमने और दूषित तौलिये या बिस्तर का उपयोग करने से भी ये बीमारी हो सकती है."

"यह एक प्रकोप है जिसे रोका जा सकता है यदि देश, समुदाय और व्यक्ति संचरण को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाते हैं और बच्चों, गर्भवती महिलाओं और इम्यूनोसप्रेस्ड सहित कमजोर समूहों की रक्षा करते हैं."

उन्होंने उस कलंक और भेदभाव से बचने की आवश्यकता पर भी बल दिया जो 'किसी भी वायरस की तरह खतरनाक हो सकता है और प्रकोप को बढ़ावा दे सकता है.'

डब्ल्यूएचओ ने हालांकि इस समय बड़े पैमाने पर टीकाकरण की सिफारिश नहीं की है, लेकिन उन लोगों के लिए टीका की सिफारिश जरूर किया है जो मंकीपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं और जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और लैब कर्मियों के साथ-साथ कई यौन साझेदारों के साथ सेक्स करने पर उच्च जोखिम में हैं. घेब्रेयसस ने ऑनलाइन फैलने वाली बीमारी के बारे में गलत सूचना के खिलाफ भी आह्वान किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).