Valentine’s Day 2025 Wishes: ‘तुम्हारी मोहब्बत को पाकर…’ वैलेंटाइन डे के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
वैलेंटाइन डे को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह उनमें देखने को मिलता है, जो पहली बार प्यार के इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे होते हैं. इस दिन अपने पार्टनर का दिल जीतने और उनकी मोहब्बत को पाने के लिए लोग गिफ्ट्स और सरप्राइज की मदद लेते हैं. इसके साथ ही आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Valentine’s Day 2025 Wishes in Hindi: 'प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं…' जी हां, फरवरी महीने की शुरुआत होते ही दुनिया भर के कपल्स पर प्यार का सुरूर चढ़ने लगता है और मोहब्बत की खुशबू फिजाओं में महकने लगती है. फरवरी महीने का दुनिया भर के कपल्स को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी महीने 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) मनाया जाता है. रोज डे (Rose Day) इस सप्ताह की शुरुआत होती है, जबकि वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए प्यार का महापर्व होता है, इसलिए इसे लेकर उनका जोश और उत्साह देखते ही बनता है. वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर का दिल जीतने और उनसे अपनी मोहब्बत का इजाहर करने के लिए हर कोई खास तैयारी करता है.
वैलेंटाइन डे को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह उनमें देखने को मिलता है, जो पहली बार प्यार के इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रहे होते हैं. इस दिन अपने पार्टनर का दिल जीतने और उनकी मोहब्बत को पाने के लिए लोग गिफ्ट्स और सरप्राइज की मदद लेते हैं. इसके साथ ही आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को शेयर करके अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन बेहद खास होता है और हर दिन का अपना एक महत्व होता है, इसलिए कपल्स हर दिन को सेलिब्रेट करते हैं. हालांकि 14 फरवरी का दिन प्यार का महापर्व होता है, इसलिए वैलेंटाइन डे को हर कोई यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करता है. वैलेंटाइन डे साल का वो खास दिन होता है, जब अपने क्रश या प्यार से खुलकर अपनी भावनाओं और दिल के जज्बात को जाहिर किया जा सकता है. बहरहाल, अगर आप पहली बार वैलेंटाइन डे मना रहे हैं तो गिफ्ट्स और सरप्राइज के साथ-साथ इन रोमांटिक मैसेजेस को उनके साथ शेयर करना ना भूलें.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).