त्योहार

Stonehenge Winter Solstice 2022 Live Streaming: इंग्लिश हेरिटेज स्टोनहेंज से शीतकालीन संक्रांति का नजारा देखें लाइव, जानें इस इवेंट के बारे में सब कुछ

22 दिसंबर को इंग्लिश हेरिटेज अपने डिजिटल चैनलों पर सूर्योदय और सूर्यास्त की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. आप इस इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी और स्टोनहेंज शीतकालीन संक्रांति 2022 लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक नीचे प्राप्त कर सकते हैं.

Stonehenge Winter Solstice 2022 Live Streaming: इंग्लिश हेरिटेज स्टोनहेंज से शीतकालीन संक्रांति का नजारा देखें लाइव, जानें इस इवेंट के बारे में सब कुछ
शीतकालीन संक्रांति 2022 (Photo Credits: File Image)

Stonehenge Winter Solstice 2022 Live Streaming: हर साल दिसंबर महीने की 21 या 22 तारीख को शीतकालीन संक्रांति (Winter Solstice) मनाई जाती है और इसी के साथ सर्दियों का मौसम शुरु हो जाता है. यह मौसम मार्च 2023 में वसंत ऋतु शुरु होने तक बना रहेगा. उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में शीतकालीन संक्रांति को देखने और साल के सबसे छोटे दिन का जश्न मनाने के लिए विल्टशायर के स्टोनहेंज (Stonehenge) में लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ इकट्ठा होते हैं. अगर आप जश्न मनाने के लिए इंग्लिश हेरिटेज स्टोनहेंज की यात्रा नहीं कर सकते हैं तो कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि 22 दिसंबर को इंग्लिश हेरिटेज अपने डिजिटल चैनलों पर सूर्योदय और सूर्यास्त की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. आप इस इवेंट से जुड़ी सारी जानकारी और स्टोनहेंज शीतकालीन संक्रांति 2022 (Stonehenge Winter Solstice 2022) लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) का लिंक नीचे प्राप्त कर सकते हैं. आप इंग्लिश हेरिटेज से सूर्यास्त और सूर्योदय को नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके देख सकते हैं. आप सबसे छोटे दिन पर सूर्योदय सुबह 8.03 GMT पर और दोपहर 3.53 बजे सूर्यास्त देख सकते हैं, क्योंकि लंदन में दिन का उजाला 7 घंटे, 49 मिनट और 42 सेकंड तक रहेगा.

यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).