त्योहार

Sharad Navratri 2023 Greetings: शुभ शारदीय नवरात्रि! प्रियजनों को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Messages और Images

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भयंकर युद्ध चला था, फिर दसवें दिन मां दुर्गा ने उसका संहार किया था, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. इस खास मौके पर आप इन हिंदी ग्रीटिंग्स, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक मैसेजेस और इमेजेस के जरिए प्रियजनों को शुभ शारदीय नवरात्रि कह सकते हैं.

Sharad Navratri 2023 Greetings: शुभ शारदीय नवरात्रि! प्रियजनों को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Messages और Images
शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

Sharad Navratri 2023 Greetings in Hindi: आज (15 अक्टूबर 2023) से देशभर में मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत होती है, जिसका समापन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है. दरअसल, सर्वपितृ अमावस्या (Sarvpitri Amavasya) यानी महालया (Mahalaya) पर पितरों को विदाई देने के बाद अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, फिर पूरे नौ दिनों तक नवदुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद 23 अक्टूबर 2023 को महा नवमी (Maha Navami) मनाई जाएगी और उसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को विजयादशमी (Vijayadashami) का त्योहार मनाया जाएगा. नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने वाले लोग अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद अपना व्रत पूर्ण करते हैं, क्योंकि इसके बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है.

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भयंकर युद्ध चला था, फिर दसवें दिन मां दुर्गा ने उसका संहार किया था, इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक भी माना जाता है. इस खास मौके पर आप इन हिंदी ग्रीटिंग्स, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक मैसेजेस और इमेजेस के जरिए प्रियजनों को शुभ शारदीय नवरात्रि कह सकते हैं.

1सारा जहान है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं उस मां के चरणों की धूल,

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल.

शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

2नव दीप जले,

नव फूल खिले,

नित नई बहार मिले,

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर,

आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले.

जय माता दी!

शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

3मां अंबेमां जगदंबे,

मां भवानीमां शीतला,

मां वैष्णोमां चंडी,

माता रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करें.

जय माता दी!

शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

4दूर की सुनती हैं,

मां पास की सुनती हैं,

मां तो आखिर मां हैं,

मां तो हर मजबूर की सुनती हैं.

शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

5- मां भरती झोली खाली,

मां अंबे वैष्णो वाली,

मां संकट हरने वाली,

मां विपदा मिटाने वाली,

मां के सभी भक्तों को,

शुभ शारदीय नवरात्रि

शारदीय नवरात्रि 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि मां दुर्गा के 9 दिव्य रूपों की उपासना के इस महापर्व को देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. देश में कई जगहों पर शारदीय नवरात्रि में रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है तो कई जगहों पर डांडिया और गरबे की धूम देखने को मिलती है. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों के बीच आ रही हैं, जिसे शुभ माना जाता है. हाथी को ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना ढेर सारी खुशियों, सुख और समृद्धि का संकेत माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).