Republic Day 2024: भारत-चीन सीमा पर तैनात ITBP के हिमवीरों ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
ITBP के जवानों ने फहराया तिरंगा (Photo Credits: X)

Republic Day 2024: आज देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) की धूम मची हुई है और हर कोई देश की आन-बान-शान तिरंगे को फहराकर उसे सलामी दे रहा है. गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर पर भारत-चीन सीमा (India-China Border) पर बर्फीले इलाके में तैनात आईटीबीपी (ITBP)  के हिमवीरों (Himveers) ने तिरंगा फहराकर इसकी आन-बान और शान को सलामी देते हुए देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से बर्फीली चोटियों पर तैनात आईटीबीपी के ये जवान तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं. यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर भारत की आन-बान और शान... दिखेगी नारी शक्ति और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता

देखें वीडियो-