Ramadan Eid Moon Sighting 2025: सऊदी अरब, UAE और भारत में ईद कब मनाई जाएगी, इस तारीख को देखा जाएगा चांद
ईद की तारीख चांद पर निर्भर होती है. यदि सऊदी अरब, यूएई समेत खाड़ी देशों में 29 मार्च को ईद के चांद का दीदार हुआ तो 30 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. वहीं भारत में और पड़ोसी देश पाकिस्तान में यदि 30 मार्च को चांद नजर आया, तो ईद की नमाज 31 मार्च को पढ़ी जाएगी.
Ramadan Eid Moon Sighting 2025: रमजान का पाक और सबसे बरकत वाला रमजान का महीना चल रहा है, और सऊदी अरब, यूएई समेत खाड़ी देशों में आज रमजान का 22वां रोजा है. भारत और पाकिस्तान समेत अन्य पड़ोसी देशों में आज रमजान का 21वां रोजा है. रमजान का यह महीना अब अपने अंतिम दिनों में पहुंचने वाला है, और इसी के साथ लोग ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

