Ram Navami 2019: इन भक्तिमय मैसेजेस को WhatsApp Sticker, Facebook Greetings और SMS के जरिए भेजकर दें सभी को राम नवमी की हार्दिक बधाई
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. राम नवमी का पर्व उन्हीं के जन्म उत्सव के तौर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है.
Ram Navami 2019 Shayari: हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम (Bhagwan Ram) का जन्म अयोध्या (Ayodhya) में हुआ था. राम नवमी (Ram Navami) का पर्व उन्हीं के जन्म उत्सव के तौर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) का अवतार माना जाता है. कहा जाता है कि उन्होंने इस पृथ्वी पर जन्म लेकर अधर्म का नाश किया था और धर्म की स्थापना की थी. राम नवमी के पावन पर्व को धरती से बुरी शक्तियों का पतन करने और साधारण मनुष्यों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए स्वंय भगवान के आगमन का प्रतीक माना जाता है.
राम नवमी के पावन पर्व को देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और इस बेहद खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं. आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और रामभक्तों को राम नवमी की शुभकामनाएं दे सकें, इसके लिए हम खास आपके लिए लेकर आए हैं राम नवमी की भक्तिमय शायरियां जिन्हें आप WhatsApp Stickers, Facebook Greetings और SMS के जरिए भेज सकते हैं.
1- राम न जाने हिंदू- मुस्लिम,
राम तो सुनते उन भक्तों की,
जिनके कर्मों में धर्म है,
जिनकी वाणी में सत्य है,
जिनके कथन से कोई दिल ना दुखे,
जिसके जीवन में पाप ना बसे,
जो सदमार्ग पर चलता है,
राम तो बस उसी में मिलते हैं.
राम नवमी की हार्दिक बधाई यह भी पढ़ें: Ram Navami 2019 Wishes: रामभक्तों और प्रियजनों को इन शानदार Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings व मैसेजेस को भेजकर दें राम नवमी की प्यार भरी शुभकामनाएं

2- क्रोध को जिसने जीता है,
जिनकी अर्धांगिनी सीता है,
जो भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण के भ्राता हैं,
जिनके चरणों में हनुमान लला हैं,
वो और कोई नहीं भगवान राम हैं,
भक्तो में बसते जिनके प्राण हैं,
ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को,
कोटि-कोटि प्रणाम है.
राम नवमी की हार्दिक बधाई

3- श्री रामचंद्र कृपालु भज,
मन हरण भवभय दारुणम,
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम.
राम नवमी की हार्दिक बधाई.

4- निकली है सज-धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी-न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी, सदा हितकारी.
राम नवमी की हार्दिक बधाई. यह भी पढ़ें: Ram Navami 2019: पूर्ण अवतारी नहीं थे मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम, उनके जीवन से जुड़ी ऐसी बातें जो हर राम भक्त जरूर जानना चाहेगा

5- श्री रघुबीर भक्त हितकारी,
सुनी लीजै प्रभु अरज हमारी,
निशि दिन ध्यान धरे जो कोई,
ता सम भक्त और नहीं होई !
राम नवमी की हार्दिक बधाई.

गौरतलब है कि राम नवमी (Ram Navami) का पावन पर्व भारत में मनाए जाने वाले उन खास पर्वों में से एक है, जिसे हिंदू धर्म के लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. राम नवमी का यह पर्व दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) के अगले दिन मनाया जाता है. यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन नवरात्रि (Navratri) के त्योहार का समापन होता है. इस दिन दो प्रमुख त्योहारों के होने के कारण राम नवमी का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2019 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

