Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश की लुटेरी दुल्हन, शादी के बाद दूध में नशीली चीज मिलाकर कीमती सामान लेकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छतरपुर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा में 13 दिसंबर को एक युवक से शादी रचाई. शादी के बाद वह सुहागरात की रात दुल्हे को दूध मे नशीली चीज मिलाकर कीमती सामान लेकर फरार हो गई.
Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश के छतरपुर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा में 13 दिसंबर को एक युवक से शादी रचाई. शादी के बाद वह सुहागरात की रात दुल्हे को दूध मे नशीली चीज मिलाकर उसे पहले बेहोश किया. इसके बाद घर में पड़े 25 हजार कैश सहित दस तौला सोने के जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई
लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज
कैश, सोना समेत मोबाइल चोरी करके फरार होने पर परिजनों ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कराई. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन की तलाश में शुरू करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला महोबा की रहने वाली हैं. जिक्स नाम बिट्टू रैकवार हैं. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने के बाद थाने लेकर आई. जहां पर पुलिस ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद इसके बाद उसने अपने सारे जुर्म कबूल किया. यह भी पढ़े: Looteri Dulhan! : UP में लुटेरी दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ रचाई शादी, नशीली खीर खिलाकर किया बेहोश.. लाखों का माल लेकर फरार
इससे पहले कई और लोगों को बना चुकी है शिकार
बाकी के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. आरोपी लुटेरी दुल्हन ने इस दुल्हे के आलावा आधा दर्जन से अधिक लोगो को लुटेरी दुल्हन बनकर ठगी का शिकार बना चुकी हैं. मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के साथ साजिश रचने वाले अभय प्रताप सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

