Looteri Dulhan! : UP में लुटेरी दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ रचाई शादी, नशीली खीर खिलाकर किया बेहोश.. लाखों का माल लेकर फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो लड़कियों ने सगे भाइयों के साथ शादी की. शादी के बाद अपने पतियों और ससुरालवालों को खीर खिलाई. दोनों लड़कियां जो कि सगी बहनें थीं, दोनों ने खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया था. इस कारण उनके ससुराल में सभी बेहोश हो गए और उन दोनों लड़कियों ने कैश, ज्वेलरी, कपड़े, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गईं. शादी का रिश्ता एक दलाल के जरिए तय हुआ था जिसने 80 हजार रुपये लिए थे. सुहागरात से पहले ही दुल्हनों और दलाल के हाथ लूटे गए दूल्हों ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है. एफआईआर दर्ज कर पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.

देखें ट्वीट-