National Science Day 2025 Quotes: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Facebook Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में विज्ञान के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इस दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विज्ञान केंद्रों और सरकारी संगठनों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए सबको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
National Science Day 2025 Quotes in Hindi: भारत में हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस यानी नेशनल साइंस डे (National Science Day) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. दरअसल, विज्ञान के प्रति जागरुकता बढ़ाना, छात्रों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. यह दिवस हमें विज्ञान (Science) और तकनीक के महत्व को समझने और इसके द्वारा समाज में दिए जा रहे योगदान को स्वीकार करने का अवसर देता है. इसके लिए हर साल एक नई थीम निर्धारित की जाती है, जो उस वर्ष के वैज्ञानिक मुद्दों और चुनौतियों पर आधारित होती है, साथ ही समाज में विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डालती है. इस दिन को वैज्ञानिक और भौतिक विज्ञानी डॉ. सीवी रमन (Dr. CV Raman) द्वारा की गई रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है. रमन प्रभाव की खोज के लिए डॉ रमन को 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. रमन प्रभाव को खोज विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है.
विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में विज्ञान के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इस दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विज्ञान केंद्रों और सरकारी संगठनों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर आप इन हिंदी कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए सबको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).