Narada Jayanti 2024 Wishes: हैप्पी नारद जयंती! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images और वॉलपेपर्स
देवर्षि नारद को श्रुति-स्मृति, इतिहास, पुराण, व्याकरण, वेदांग, संगीत, खगोल-भूगोल, ज्योतिष और योग जैसे कई शास्त्रों का प्रकांड विद्वान माना जाता है. नारद मुनि पृथ्वी, आकाश और पाताल लोक में देवी-देवताओं और असुरों तक संदेश पहुंचाया करते थे. नारद जयंती के खास अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर बधाई दे सकते हैं.
Narada Jayanti 2024 Wishes in Hindi: जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के परम भक्त और इस सृष्टि के पहले पत्रकार महर्षि नारद (Maharishi Narad) की जयंती हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल 24 मई 2024, शुक्रवार को नारद जयंती (Narad Jayanti) मनाई जा रही है. नारद जयंती के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए, फिर साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर नारद मुनि की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. पूजन के दौरान उन्हें चंदन, तुलसी दल, कुमकुम, फूल और मिठाई अर्पित करना चाहिए, फिर शाम को पूजा करने के बाद भगवान विष्णु की आरती करनी चाहिए. ऐसी मान्यता है कि नारद जयंती के दिन दान-पुण्य करने से नारद मुनि के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी भक्तों को प्राप्त होती है.
देवर्षि नारद को श्रुति-स्मृति, इतिहास, पुराण, व्याकरण, वेदांग, संगीत, खगोल-भूगोल, ज्योतिष और योग जैसे कई शास्त्रों का प्रकांड विद्वान माना जाता है. नारद मुनि पृथ्वी, आकाश और पाताल लोक में देवी-देवताओं और असुरों तक संदेश पहुंचाया करते थे. नारद जयंती के खास अवसर पर आप इन शानदार विशेज, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस और वॉलपेपर्स को भेजकर बधाई दे सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).