त्योहार

Karam Puja 2025 Wishes: करम पूजा पर ये WhatsApp Stickers और HD Wallpapers भेजकर दें आदिवासी फसल उत्सव की बधाई

करमा पूजा (Karam Puja) एक पारंपरिक आदिवासी फसल उत्सव है. जो झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है. यह त्योहार हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है...

Karam Puja 2025 Wishes: करम पूजा पर ये WhatsApp Stickers और HD Wallpapers भेजकर दें आदिवासी फसल उत्सव की बधाई
करम पूजा (Photo: File Image)

Karam Puja 2025 Wishes: करमा पूजा (Karam Puja) एक पारंपरिक आदिवासी फसल उत्सव है. जो झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar), असम (Assam), ओडिशा (Odisha), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मनाया जाता है. यह त्योहार हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. इस साल करमा पूजा 2025 बुधवार, 3 सितंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और पवित्र करमा शाखा की पूजा करती हैं. करमा पूजा प्रकृति को समर्पित है. इस दिन करमा वृक्ष की पूजा की जाती है. करमा वृक्ष एक औषधीय पेड़ है, जो ग्रामीण इलाकों और जंगलों में पाया जाता है. इस पेड़ की पूजा इसके औषधीय गुणों, इसके सांस्कृतिक महत्व और इसकी टहनियों की जीवन और शक्ति का प्रतिक मानकर पूजा की जाती है. बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़, जैसे राज्यों की आदिवासी जनजातियों के बीच यह त्योहार बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. यह भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन किसकी पूजा करें? जानें इसका महत्व, मुहूर्त एवं पूजा विधि इत्यादि!

इस दिन करमा- धरमा की कथा का पाठ किया जाता है. इस दौरान करम डाल की पूजा करते हैं. पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं और लोकगीत गाकर रात भर उत्सव मनाते हैं. इस त्यौहार के दिन लोग अच्छी फसल, सुख समृद्धि और अच्छे मौसम की कामना करते हैं. आज करमा पूजा के अवसर पर आप ये HD Wallpapers और WhatsApp Wishes विशेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

करम पूजा की बधाई

करम पूजा की बधाई (Photo: File Image)

करम पूजा की शुभकानाएं

करम पूजा की शुभकामनाएं (Photo: File Image)

हैप्पी करम पूजा

हैप्पी करम पूजा (Photo: File Image)

बता दें कि करम के पेड़ की लकड़ियों का उपयोग फर्नीचर, कृषि उपकरण और नाव बनाने में करते हैं और इसकी छाल का उपयोग औषधि के रूप में करते हैं. इस एक पेड़ में कई गुण पाए जाते हैं. इसलिए आदिवासी जनजातियों के लिए करमा पूजा का महत्व है. करमा पूजा प्रकृति, परंपरा और समुदाय के साथ एक आत्मिक जुड़ाव का पर्व है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).