त्योहार

Jitiya Vrat 2024 Messages: जीवित्पुत्रिका व्रत की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings, HD Images के जरिए दें हार्दिक बधाई

जितिया व्रत के पर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में मनाया जाता है. माताएं संतान के लिए निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा करती हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से संतान पर आने वाला हर संकट टल जाता है. जीवित्पुत्रिका व्रत की आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस को भेजकर हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

Jitiya Vrat 2024 Messages: जीवित्पुत्रिका व्रत की इन हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings, HD Images के जरिए दें हार्दिक बधाई
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

Jitiya Vrat 2024 Messages in Hindi: जितिया व्रत (Jitiya Vrat) यानी जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया जाता है. इस व्रत को माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना से करती हैं. इसे बहुत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि महिलाएं निर्जल और निराहार रहकर इस व्रत को बड़ी ही श्रद्धाभाव से करती हैं. इस साल 25 सितंबर 2024 को जितिया व्रत का पर्व (Jitiya Vrat Festival) मनाया जा रहा है, जबकि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत किया जाता है. संतानों की खुशहाली के लिए समर्पित इस पर्व को तीन दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत अश्विन कृष्ण सप्तमी को जितिया नहाय-खाय के साथ होती है और अश्विन कृष्ण नवमी को इस व्रत का पारण किया जाता है.

जितिया व्रत के पर्व को मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में मनाया जाता है. माताएं संतान के लिए निर्जला व्रत करके भगवान जीमूतवाहन की विधि-विधान से पूजा करती हैं. कहा जाता है कि इस व्रत को करने से संतान पर आने वाला हर संकट टल जाता है. जीवित्पुत्रिका व्रत की आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस को भेजकर हार्दिक बधाई दे सकते हैं.

1- अश्वत्थामा की गलती को,
कृष्ण ने था सुधारा,
एक अभागी मां को,
मिला था सहारा.
जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक बधाई

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

2- तुम सलामत रहो, यही हैं मां की आस,
तुम्हें भी करनी होगी, पूरी मां की आस,
बढ़ते जाना आगे, प्रगति के पथ पर,
शर्मिंदा न करना, किसी भी कीमत पर,
देश के आना काम, यही है मां का पैगाम.
जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक बधाई

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

3- मनचाही मुराद पूरी हो आपकी,
संतान को मिले लंबी उम्र,
सुख, सौभाग्य और संतति दें,
हरे लें सारे दुख और क्लेश.
जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक बधाई

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

4- आपको जितिया व्रत की बहुत-बहुत बधाई,
आप और आपका परिवार स्वस्थ और सुखी रहे,
सभी कष्टों और संकटों का नाश हो,
जग में यश और कीर्ति चारों ओर फैले.
जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक बधाई

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

5- आज जितिया का पावन दिन है आया,
मां ने रखा है लाडले के लिए निर्जला व्रत,
लंबी हो उम्र उसकी, रहे खुशहाल और निरोग,
यही कामना करतीं मां हर वर्ष...
जीवित्पुत्रिका व्रत की हार्दिक बधाई

जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 (Photo Credits: File Image)

जितिया व्रत वाले दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेती हैं और गोबर से लीपकर पूजा स्थल को साफ करती हैं. इसके बाद वहां एक छोटा सा कच्चा तालाब बनाकर उसमें पाकड़ की डाल लगा देती हैं, फिर जीमूतवाहन की प्रतिमा को स्थापित करके धूप-दीप, अक्षत, रोली और फूलों से पूजा-अर्चना की जाती है. इस व्रत में गोबर से चील और सियारिन की प्रतिमाएं भी बनाई जाती हैं, फिर उन पर सिंदूर चढ़ाया जाता है. पूजन के दौरान जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है और अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).