त्योहार

Jitiya Vrat 2021 Wishes & Images: हैप्पी जितिया व्रत! शेयर करें जीवित्पुत्रिका के ये शानदार WhatsApp Status, Facebook Greetings, GIF Photos और Wallpapers

जीवित्पुत्रिका यानी जितिया के इस खास अवसर पर महिलाएं अपने पुत्रों के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं. इसके साथ ही इस व्रत की कथा का गुणगान करती हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं. आप भी इन शानदार विशेज इमेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज, वॉलपेपर्स को शेयर करके हैप्पी जितिया व्रत कह सकते हैं.

Jitiya Vrat 2021 Wishes & Images: हैप्पी जितिया व्रत! शेयर करें जीवित्पुत्रिका के ये शानदार WhatsApp Status, Facebook Greetings, GIF Photos और Wallpapers
जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)

Jitiya Vrat 2021 Wishes & Images: इस साल जीवित्पुत्रिका व्रत (Jivitputrika Vrat) 29 सितंबर को रखा जा रहा है. दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माएं अपने पुत्रों की दीर्घायु, उनकी अच्छी सेहत और उनके खुशहाल जीवन की कामना से जीवित्पुत्रिका व्रत करती हैं, जिसे जितिया (Jitiya Vrat) और जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन महिलाएं अपनी संतान की कुशलता के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. इस व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत (Mahabharat) काल में अश्वत्थामा ने बदले की भावना से उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र का उपयोग किया था, लेकिन श्रीकृष्ण ने उस शिशु को गर्भ में ही दोबारा जीवनदान दिया था, जिसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया, जो आगे चलकर राजा परीक्षित के नाम से प्रचलित हुए.

जीवित्पुत्रिका यानी जितिया के इस खास अवसर पर महिलाएं अपने पुत्रों के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं. इसके साथ ही इस व्रत की कथा का गुणगान करती हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती हैं. आप भी इन शानदार विशेज इमेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ फोटोज, वॉलपेपर्स को शेयर करके हैप्पी जितिया व्रत कह सकते हैं.

1- जितिया व्रत की शुभकामनाएं

जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)

2- हैप्पी जीवित्पुत्रिका व्रत

जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)

3- जितिया व्रत की हार्दिक बधाई

जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)

4- जीवित्पुत्रिका व्रत 2021

जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)

5- जितिया व्रत 2021

जितिया व्रत 2021 (Photo Credits: File Image)
इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को महिलाएं जल ग्रहण किए बिना ही करती हैं. इसके साथ ही इस व्रत से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करती हैं. इस बार 28 सितंबर को नहाय खाय के अगले दिन यानी 29 सितंबर को यह व्रत रखा जा रहा है और पारण 30 सितंबर को किया जाएगा. इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं की संतान को लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुखमय जीवन का वरदान मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2021 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).