त्योहार

International Nurses Day 2023 Messages: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, SMS के जरिए दें शुभकामनाएं

मरीजों के प्रति नर्सों की निस्वार्थ सेवा, साहस और उनके सराहनीय कार्यों के लिए दुनिया भर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर उनके प्रति सम्मान जाहिर किया जाता है, ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और एसएमएस के जरिए नर्सों को इस दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

International Nurses Day 2023 Messages: अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, SMS के जरिए दें शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

International Nurses Day 2023 Messages in Hindi: हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस यानी इंटरनेशनल नर्सेस डे (International Nurses Day) मनाया जाता है. चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. दरअसल, इसकी शुरुआत साल 1974 से ही हुई थी और तब से यह सिलसिला बरकरार है. आपको बता दें कि मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) के जन्मदिवस यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है. फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक नर्स होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थी. क्रीमियन युद्ध के दौरान उन्होंने जिस तरह से लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की थी वो वाकई सराहनीय था. उन्हें 'द लेडी विद द लैंप' कहा गया, क्योंकि वो घायल सैनिकों की देखभाल के लिए लैंप लेकर रात में घूमती थीं.

मरीजों के प्रति नर्सों की निस्वार्थ सेवा, साहस और उनके सराहनीय कार्यों के लिए दुनिया भर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर उनके प्रति सम्मान जाहिर किया जाता है, ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स और एसएमएस के जरिए नर्सों को इस दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ना रातों को सो रही हो,

ना अपने दुखों में रो रही हो.

निजी सुखों को त्याग कर,

है देश से जुड़ाव तुम्हारा.

बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो,

है आम जनमानस से लगाव तुम्हारा.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

2- ओ प्यारी नर्स, तुम करती सेवा का दान हो,

इस विपदा की घड़ी में तुम साथ हो,

कर रही तुम सबका इलाज हो,

इस धरा पर तुम महान हो,

जो करती सभी की सेवा वो नर्स तुम महान हो,

तुम्हारे कर्तव्यों को बारंबार प्रणाम हो.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

3- सेवा का उत्तम भाव तुम्हारा,

निस्वार्थ है बहाव तुम्हारा,

बिना भेदभाव के ख्याल रखती हो,

है जनमानस से लगाव तुम्हारा.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

4- सेवा भाव की अद्वितीय मिसाल सभी

नर्स बहनों का दिल से आभार...

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

5- तुम कर्मनिष्ठ सेवा की मूरत,

हर काम तेरा कमाल है,

है तहेदिल से आभार तुम्हारा,

तू इंसानियत की मिसाल है.

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि मॉर्डन नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन को पूरी दुनिया इंटरनेशनल नर्सेस डे के तौर पर मनाती है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अगर किसी मरीज की जिंदगी बचाने में डॉक्टर की अहम भूमिका होती है तो एक नर्स का योगदान भी उससे कम नहीं होता है. डॉक्टर के बाद एक नर्स ही होती है, जो मरीज के इलाज में अहम भूमिका निभाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).