Haryana Foundation Day 2025: ‘हरियाणा जहां मेहनत, माटी और माणूस की मिसाल मिलती है,’ अपने इष्ट-मित्रों को ऐसे प्रभावशाली कोट्स भेजकर ‘हरियाणा दिवस’ सेलिब्रेट करें!
हर वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा स्थापना दिवस मनाया जाता है, गौरतलब है कि 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य का गठन हुआ था. दरअसल उत्तर भारत में भाषाई आधार पर अलग राज्य देने की मांग लंबे समय से चल रही थी.
Haryana Foundation Day 2025: हर वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा स्थापना दिवस (Haryana Foundation Day) मनाया जाता है, गौरतलब है कि 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा (Haryana) राज्य का गठन हुआ था. दरअसल उत्तर भारत में भाषाई आधार पर अलग राज्य देने की मांग लंबे समय से चल रही थी, कि Justice J.C. Shah की अध्यक्षता में बनी ‘शाह आयोग’ के सुझाव पर हिंदी एवं पंजाबी भाषी क्षेत्रों का विभाजन किया जाए. अंततः पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत पंजाब का विभाजन हुआ. हरियाणा को अपना स्वतंत्र स्वरूप प्राप्त हुआ. यह दिवस राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को चिन्हित करता है. इस अवसर पर राज्य की उपलब्धियों, सामाजिक-आर्थिक उन्नति और नागरिक चेतना को प्रचारित किया जाता है. हरियाणा दिवस पर निम्नांकित प्रेरक कोट्स अपनों को भेजकर हरियाणा दिवस सेलिब्रेट करें.
हरियाणा दिवस पर कुछ प्रभावशाली कोट्स
1- ‘हरियाणा की धरती वीरों की जननी है, जहां मेहनत, माटी और माणूस की मिसाल मिलती है.’

2- ‘हरियाणा केवल एक राज्य नहीं, यह परिश्रम, साहस और स्वाभिमान की पहचान है.’

3- ‘हरियाणा की शान है किसान, जवान और सम्मान.’

4- ‘हरियाणा दिवस पर गर्व करें उस मिट्टी पर, जिसने देश को सच्चे सपूत दिए.’

5- ‘हरियाणा की बोली में मिठास है, और लोगों के दिलों में विश्वास है.’

6- ‘खेतों की हरियाली, जवानों की वीरता, और लोगों की सादगी, यह हरियाणा की पहचान है.’

7- ‘मेहनत हरियाणवी की पहचान है, जो बोले वही कर दिखाने का जज्बा रखता है.’

8- ‘हरियाणा की धरती ने हमेशा भारत माता का मान बढ़ाया है.’

9- ‘हरियाणा दिवस हमें याद दिलाता है, एकता में ही शक्ति है, और परिश्रम में ही प्रगति है.’

10- ‘जय जवान, जय किसान, हरियाणा इन दोनों नारों की आत्मा है.’

हरियाणा दिवस के दौरान, साइकिल रैलियों और चंडीगढ़ से पंचकूला शहर तक रैली-सह-दौड़ सहित कई रोमांचक कार्यक्रम होते हैं. इस उत्सव में पकवान प्रतियोगिता भी शामिल है. इसके अतिरिक्त, रक्तदान शिविर और रन फॉर फन इवेंट इस दिन के महत्व में योगदान देते हैं. हरियाणा दिवस की जीवंतता को बढ़ाने के लिए, हरियाणा के विभिन्न शहरों में शाम को संगीतमय प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

