Guru Nanak Jayanti 2025 Quotes: गुरु पूरब पर ये HD Wallpapers और GIF Greetings भेजकर दें प्रकाश पर्व की बधाइयां
गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2025) पूरे देश भर के साथ- साथ विदेशों में भी धूम धाम से मनाई जाती है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. गुरु नानक देव का जन्म अप्रैल 1469 में पाकिस्तान के तलवंडी में हुआ था. जिसे अब ननकाना साहब कहा जाता है. उनके पिता का नाम मेहता कालू चंद और माता का नाम तृप्ता देवी था...
Guru Nanak Jayanti 2025 Quotes: गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti 2025) पूरे देश भर के साथ- साथ विदेशों में भी धूम धाम से मनाई जाती है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. गुरु नानक देव का जन्म अप्रैल 1469 में पाकिस्तान के तलवंडी में हुआ था. जिसे अब ननकाना साहब कहा जाता है. उनके पिता का नाम मेहता कालू चंद और माता का नाम तृप्ता देवी था. साल 2025 में, गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन, भारत और दुनिया भर के भक्त गुरु नानक के एकता, समानता और मानवता की सेवा के संदेश को याद करते हैं. नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे. उन्होंने तीन सन्देश दिए थे. ईमानदारी से काम करना (कीरत करनी), दूसरों के साथ बांटना (वंड छक्को), और हर समय ईश्वर का स्मरण (नाम जपना) यह त्योहार धर्म, जाति या लिंग की परवाह किए बिना सभी को समानता, दया और सत्यनिष्ठ जीवन की शक्ति का स्मरण कराता है. यह भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti 2025 Inspirational Quotes: प्रकाश पर्व पर गुरुनानक देव के प्रेरक कोट्स भेजकर मानव-सेवा के भागीदार बनें!
नानक जयंती भारत के साथ साथ विदेशों में भी धूम धाम से मनाया जाता है. गुरुद्वारों में एक हफ्ते पहले समारोह शुरू हो जाते हैं. सुबह शाम लंगर परोसा जाता है. भारत में हरमंदिर साहिब और बंगला साहिब में गुरु नानक जयंती बहुत ही धूम धाम से मनायी जाती है. इस दिन को मनाने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं. इस दिन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं व आध्यात्मिक ज्ञान को याद किया जाता है. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज के जरिए अपनों को गुरु पर्व की लख-लख बधाइयां दे सकते हैं.
1.‘अहंकार से मनुष्य अंधा हो जाता है, और सत्य को नहीं देख पाता.’

2. ‘जिन्हें प्रेम नहीं, उन्हें भगवान नहीं मिल सकता.’

3. ‘जो दूसरों को दुख देता है, वह स्वयं भी शांति नहीं पा सकता.’

4. ‘सेवा करो, स्वार्थ नहीं; दया करो, घृणा नहीं.’

6. ‘सच्चाई और प्यार के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी विजय है.’

हर साल गुरु नानक जयंती पर भारत से करीब 3000 लोग पकिस्तान के ननकाना साहिब जाते हैं. इस दिन विदेशों से भी लोग आते हैं. कुछ श्रद्धालु अपने घर पर नगर कीर्तन और गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का आयोजन करते हैं. इस तरह लोग गुरु नानक जयंती मनाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

