Gatari Amavasya 2023 Messages: गटारी अमावस्या की इन मराठी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

Gatari Amavasya 2023 Messages in Marathi: उत्तर भारत में सावन मास की शुरुआत होने के करीब 15 दिन बाद महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), गोवा (Goa), कर्नाटक (Karnataka), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamil Nadu) जैसे राज्यों में श्रावण महीने की शुरुआत होने वाली है. जहां उत्तर भारत में 4 जुलाई से सावन की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में 18 जुलाई से श्रावण शुरु हो रहा है, लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले यानी आज (17 जुलाई 2023) महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या मनाई जा रही है. इस दिन महाराष्ट्र में रहने वाले लोग जमकर नॉनवेज खाते हैं और शराब का सेवन करते हैं, फिर अगले दिन से पूरे सावन इन चीजों का सेवन करने से परहेज करते हैं. श्रावण महीने में भगवान शिव की भक्ति में लीन शिवभक्त तामसिक चीजों के बजाय सात्विक आहार लेते हैं.

महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या पर महाराष्ट्रीय परिवारों में मांस, मछली जैसे मांसाहारी व्यंजन बनाए जाते हैं और शराब का सेवन किया जाता है. इस अवसर पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन मराठी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को गटारी अमावस्या की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- सुखाची किरणे येऊ द्या तुमच्या घरी,

चिकन मटण बनवा मस्त मच्छी करी,

आम्हाला जेवायला बोलवा कधीतरी तुमच्या घरी,

पूर्ण होतील तुमच्या सर्व इच्छा,

गटारीच्या तुम्हाला खूप खूप शुभेच्छा!

गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

2- पाऊले चालती बिअर बारची वाट,

जाताना सुसाट, येताना तराट

अजून आला नाही का घरात,

अरे पडलास की काय गटारात!

गटारी अमावास्येच्या खूप खूप हार्दिक शुभेच्छा !

गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

3- कोंबडीचा रस्सा मटणाची साथ,

मच्छीची आमटी नि बिर्याणीचा भात,

बोम्बिलाची कढी भरलेला ताट,

खाऊन घ्या सगळं,

श्रावण महिना यायच्या आत...

गटारीच्या हार्दिक शुभेच्छा!

गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

4- संपली केव्हाच आषाढीची वारी

चला आता जोरात करु तयारी !

थोडेसेच दिवस हातात आहेत

जोरात साजरी करूया गटारी !

गटारी अमावस्येच्या शुभेच्छा

गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

5- ओकू नका, माकू नका

मटणावर जास्त ताव मारु नका

फुकट मिळाली तर ढोसू नका

दिसेल त्या गटारात लोळू नका

गटारीच्या गटारमय शुभेच्छा!

गटारी अमावस्या 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि अधिकमास होने के चलते इस साल सावन दो महीने का है. ऐसे में इस महीने 8 सावन सोमवार, 4 सावन प्रदोष और 2 सावन शिवरात्रि तिथियां मिल रही हैं. भगवान शिव के अतिप्रिय सावन महीने में हर कोई शिव की भक्ति में सराबोर नजर आता है. देशभर के तमाम शिव मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है और हर तरफ ओम् नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस महीने भक्तिभाव से भोलेनाथ की उपासना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.