Gatari Amavasya 2023 HD Images: हैप्पी गटारी अमावस्या! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers और Photo SMS
महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या के दिन लोग मासांहारी व्यंजनों और शराब का सेवन करते हैं, फिर एक महीने के मासांहार और शराब से दूरी बना लेते हैं. ऐसे में गटारी अमावस्या महाराष्ट्र में रहने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है, इसलिए इस दिन आप इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को हैप्पी गटारी अमावस्या कह सकते हैं.
Gatari Amavasya 2023 HD Images: सावन का महीना (Sawan Month) भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस पावन मास में तमाम शिव भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए उनकी भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं. वैसे तो सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई से हुई है, लेकिन इस बार सावन का महीना दो महीने का है, जिसका समापन 31 अगस्त को होगा. हालांकि महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), गोवा (Goa), कर्नाटक (Karnataka), आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तमिलनाडु (Tamil Nadu) जैसे राज्यों में इस साल सावन (Sawan) महीने की शुरुआत 18 जुलाई से हो रही है. श्रावन महीने की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र में सावन अमावस्या को गटारी अमावस्या (Gatari Amavasya) के तौर पर मनाया जाता है. इस साल गटारी अमावस्या 17 जुलाई को मनाई जा रही है.
महाराष्ट्र में गटारी अमावस्या के दिन लोग मासांहारी व्यंजनों और शराब का सेवन करते हैं, फिर अगले दिन से एक महीने के लिए मासांहार और शराब से दूरी बना लेते हैं. ऐसे में गटारी अमावस्या महाराष्ट्र में रहने वालों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता है, इसलिए इस दिन आप इन एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपनों को हैप्पी गटारी अमावस्या कह सकते हैं.
1- गटारी अमावस्या की शुभकामनाएं

2- गटारी अमावस्या की हार्दिक बधाई

3- हैप्पी गटारी अमावस्या

4- गटारी अमावस्या 2023

5- गटारी अमावस्या

आपको बता दें कि उत्तर भारत में सावन महीने की शुरुआत होने के करीब 15 दिन बाद महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण भारतीय राज्यों में श्रावण मास की शुरुआत होती है. इस पावन महीने में लोग भगवान शिव की भक्ति भाव से आराधना करते हैं. इस दौरान पूरे महीने लोग सात्विक और शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं. इस महीने सावन सोमवार के अलावा सावन प्रदोष और सावन शिवरात्रि का व्रत रखकर भक्त भोलेनाथ की उपासना करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

