त्योहार

Ganesh Chaturthi 2024 Sanskrit Wishes: गणेश चतुर्थी की इन शानदार संस्कृत Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन शानदार संस्कृत विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उन्हें संस्कृत में गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Ganesh Chaturthi 2024 Sanskrit Wishes: गणेश चतुर्थी की इन शानदार संस्कृत Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

Ganesh Chaturthi 2024 Sanskrit Wishes: वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को देश भर में गणेशोत्सव का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन श्रीगणेश का जन्म हुआ था, जिसे गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के नाम से मनाया जाता है. यूं तो गणेशोत्सव की धूम देश भर में रहती है, मगर महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसकी दिव्य छटा दिखती है. भिन्न-भिन्न गणेश पंडालों में गणेशजी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान किया जाता है. इन पंडालों में दस दिनों तक भक्ति भाव एवं धूम रहती है. गणेशजी को भिन्न-भिन्न किस्म के मोदक चढ़ाये जाते हैं. चतुर्दशी को गणेशजी की पूजा कर बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला जाता है, और गणेशजी की प्रतिमा को निकटतम सरोवर, नदी या समुद्र में विसर्जित कर दिया जाता है.

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. इस अवसर पर लोग अपने दोस्तों-रिश्तेदारों संग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में आप भी इन शानदार संस्कृत विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उन्हें संस्कृत में गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ​गणेश चतुर्थ्या शुभेच्छाः! तव जीवनं आनन्दपूर्णं, स्वास्थ्ययुक्तं च स्यात्।

गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

2- श्री गणेश चतुर्थ्याः पावन अवसरस्य शुभेच्छाः! तव जीवनं सर्वदा सुफलम् अनुभवतु।

गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

3- गणेश चतुर्थी समारम्भे तव परिवारस्य सुखं, शान्तिः च अन्वितं स्यात्। शुभेच्छाः!

गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

4- एषा गणेश चतुर्थी तव जीवनं समृद्धि, बलं च दास्यति। शुभेच्छाः!

गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

5- गणेश चतुर्थ्या शुभेच्छाः! गणपत्याः आशीर्वादः तव जीवनं पूर्णं, सुखयुक्तं च करोतु।

गणेश चतुर्थी 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है और भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन होता है. गणेशोत्सव के त्योहार को धूमधाम से पूरे दस दिनों तक मनाया जाता है. इस साल गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो रही है, जबकि इसका समापन 17 सितंबर 2024 को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).