Dahi Handi 2025 Messages: हैप्पी दही हांडी! प्रियजनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की बधाई
श्रीकृष्ण बाल्य काल में अपने घर के अलावा पड़ोसियों के घर से माखन चुराकर खाया करते थे, यही वजह है कि उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को दही हांडी के बिना अधूरा माना जाता है, इसलिए इस दिन गोविंदाओं की टोली माखन की मटकी फोड़कर इस उत्सव को मनाती है. इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी दही हांडी कह सकते हैं.
Dahi Handi 2025 Messages in Hindi: एक तरफ जहां भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के तौर पर देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ कान्हा की नटखट लीलाओं का जश्न मनाने के लिए दही हांडी (Dahi Handi) यानी गोपाल काला का पर्व पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. दही हांडी के दिन गोविंदा पथक यानी युवाओं की टोली मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी हुई दही और माखन से भरी मटकी को फोड़ने की कोशिश करती है. महाराष्ट्र के शहरों जैसे मुंबई, पुणे और ठाणे में बड़े पैमानें पर दही हांडी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले समूह को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और सम्मान दिया जाता है. आयोजन के दौरान दही हांडी से जुड़े बॉलीवुड के हिट गाने बजाए जाते हैं. इस साल 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के पर्व दही हांडी को मनाया जा रहा है.
श्रीकृष्ण बाल्य काल में अपने घर के अलावा पड़ोसियों के घर से माखन चुराकर खाया करते थे, यही वजह है कि उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को दही हांडी के बिना अधूरा माना जाता है, इसलिए इस दिन गोविंदाओं की टोली माखन की मटकी फोड़कर इस उत्सव को मनाती है. इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों से हैप्पी दही हांडी कह सकते हैं.

गौरतलब है कि श्रीहरि के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के बालकाल्य से जुड़ी प्रचलित कथाओं के अनुसार, बाल गोपाल कृष्ण अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरों के घरों से माखन चोरी करते थे. जब लोगों ने इसकी शिकायत माता यशोदा से की तो उन्होंने कहा कि वो अपने माखन की मटकियों को ऊंचाई पर लटका दें, लेकिन नटखट कान्हा ऊंचाई पर बंधी उनकी मटकियों से माखन चुराने के लिए दोस्तों के साथ मानव पिरामिड बनाते थे और माखन चुराकर बड़े ही चाव से खाते थे. उनके बचपन की इन्ही नटखट और अद्भुत लीलाओं का जश्न मनाने के लिए दही हांडी के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).