Chaitra Navratri 2025 Greetings: हैप्पी चैत्र नवरात्रि! शेयर करें मां दुर्गा के ये मनमोहक WhatsApp Status, GIF Images, HD Wallpapers और Photo SMS
मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं. पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है और फिर नौ दिनों तक उनकी उपासना की जाती है. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.
Chaitra Navratri 2025 Greetings: आज यानी 30 मार्च 2025 से देशभर में मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के नौ दिवसीय पावन पर्व चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो चुकी है और हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. चैत्र नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष (Hindu New Year) की शुरुआत भी होती है. नव का अर्थ होता है नौ, जबकि रात्रि का अर्थ है रात, इसलिए नवरात्रि (Navratri) के उत्सव को पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान भक्त व्रत रखकर पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं, जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और समापन चैत्र शुक्ल नवमी को होता है. इस साल 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जा रही है.
मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करते हैं. पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है और फिर नौ दिनों तक उनकी उपासना की जाती है. इसके साथ ही इस अवसर पर आप इन मनमोहक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स और फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी चैत्र नवरात्रि कह सकते हैं.

गौरतलब है कि नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में एक को समर्पित होता है. मां दुर्गा की उपासना के नौ दिवसीय पावन पर्व के दौरान पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मा कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में मां भगवती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).