त्योहार

Bhogi Pongal 2024 Greetings: भोगी पोंगल के इन प्यारे WhatsApp Wishes, GIF Images, HD Wallpapers, Photos SMS को भेजकर अपनों को दें बधाई

फसलों के इस पर्व को आस्था और संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है. पोंगल उत्सव को दक्षिण भारतीय राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है. इस उत्सव की लोग शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं.

Bhogi Pongal 2024 Greetings: भोगी पोंगल के इन प्यारे WhatsApp Wishes, GIF Images, HD Wallpapers, Photos SMS को भेजकर अपनों को दें बधाई
भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

Bhogi Pongal 2024 Greetings in Hindi: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को वैसे तो नए साल का पहला त्योहार माना जाता है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. नए साल में त्योहारी सीजन (Festival Season) का आगाज फसलों के पर्व से होता है, जिनमें से एक है भोगी, जिसे भोगी पोंगल (Bhogi Pongal) और भोगी पोंडिगई भी कहा जाता है. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), तेलंगाना (Telngana) और तमिलनाडु (Tamil Nadu) जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में मनाए जाने वाला पोंगल चार दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है. चार दिवसीय इस उत्सव का पहला पर्व होता है भोगी पोंगल, जिसे इस साल 15 जनवरी 2024 को मनाया जा रहा है. पहले दिन को भोगी पोंगल, दूसरे दिन को सूर्य पोंगल, तीसरे दिन को मट्टू पोंगल और चौथे दिन को कानुम पोंगल कहते हैं.

फसलों के इस पर्व को आस्था और संपन्नता से जोड़कर देखा जाता है. पोंगल उत्सव को दक्षिण भारतीय राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है. इस उत्सव की लोग शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इस खास अवसर पर इन हिंदी ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ इमेजेस, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं.

1- भोगी पोंगल की शुभकामनाएं

भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

2- भोगी पोंगल की हार्दिक बधाई

भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी भोगी पोंगल

भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

4- भोगी पोंगल 2024

भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शुभ भोगी पोंगल

भोगी पोंगल 2024 (Photo Credits: File Image)

पोंगल का पहला पर्व भोगी पोंगल देवराज इंद्र को समर्पित है. इस दिन अच्छी फसल और वर्षा के लिए इंद्र देव की पूजा की जाती है. इस दिन शाम के समय लोग अपने घर से पुराने वस्त्र और बेकार की चीजों को बाहर लाकर जलाते हैं. इस पर्व को ईश्वर के प्रति सम्मान और बुराइयों के अंत का प्रतीक माना जाता है. दरअसल, देवराज इंद्र भोग विलास में लिप्त रहने वाला देवता माना जाता है, इसलिए पोंगल के पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).