Basant Panchami 2025 Wishes: बसंत पंचमी के इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes को भेजकर दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है और यह गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन होता है. इस दिन को शिक्षा और कला से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने या शुभारंभ करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपने प्रियजनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Basant Panchami 2025 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में माघ मास का विशेष महत्व बताया जाता है, ऐसी मान्यता है कि इस महीने किए जाने वाले धर्म-कर्म के कार्यों का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है. वहीं हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती (Maa Saraswati) का प्राकट्य हुआ था. उनके प्राकट्य के साथ ही पूरे ब्रह्मांड को ध्वनि का उपहार मिला था, इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी के तौर पर मनाया जाता है. बसंत पंचमी (Basant Panchami) को वसंत पंचमी (Vasant Panchami), सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) और श्री पंचमी (Shri Panchami) जैसे नामों से जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है. शिक्षा या नई कला की शुरुआत करने के लिए इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इस साल 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मनाई जा रही है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी मनाई जाती है और यह गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन होता है. इस दिन को शिक्षा और कला से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने या शुभारंभ करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपने प्रियजनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

बसंत पंचमी का यह पर्व मुख्य रूप से मां सरस्वती को समर्पित है, इसलिए इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा, माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं, इसलिए वसंत पंचमी का यह दिन देवी सरस्वती की उपासना को समर्पित है. बसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा से मां लक्ष्मी और मां काली भी प्रसन्न होती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).