त्योहार

Basant Panchami 2024 Wishes: बसंत पंचमी के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS को भेजकर दें शुभकामनाएं

बसंत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसलिए इसकी शुभकामनाएं भी दी जाती हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Basant Panchami 2024 Wishes: बसंत पंचमी के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS को भेजकर दें शुभकामनाएं
बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

Basant Panchami 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami) का पर्व मनाया जाता है, जिसे वसंत पंचमी (Vasant Panchami), सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) और श्री पंचमी (Shri Panchami) जैसे नामों से जाना जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती (Maa Saraswati) को समर्पित है. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर देवी सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा, माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं, इसलिए वसंत पंचमी के दिन उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. बसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है. कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा से मां लक्ष्मी और मां काली भी प्रसन्न होती हैं. इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को मनाई जा रही है.

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान माघ शुक्ल पंचमी को मनाई जाने वाली बसंत पंचमी को शिक्षा और कला से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेने या शुभारंभ करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. बसंत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इसलिए इसकी शुभकामनाएं भी दी जाती हैं. ऐसे में आप भी इस अवसर पर इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- रंगों की मस्ती फूलों की बहार,

बसंत की पतंगें उड़ने को बेकरार,

थोड़ी सी गर्मी हल्की सी फुहार,

बहार का मौसम आने को तैयार.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

2- उड़े पतंग आसमान में सबकी निराली.

पीली, लाल, हरी, नीली और काली,

आओ मिलकर हम सब बसंत मनाएं,

द्वार पे अपने रंगीली रंगोली सजाएं.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हल्के-हल्के से हो बादल,

खुला-खुला सा हो आकाश,

मिल कर उड़ाएं पतंग अमन की,

आओ फैलाएं खुशियों का पैगाम.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

4- बहारों में बहार मीठा मौसम मीठी बसंत,

रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग,

अगर तुम साथ हो तो है…

इस जिंदगी का और ही रंग.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

5- लेकर मौसम की बहार आया,

बसंत ऋतू का त्योहार आया,

आओ हम सब मिलके मनाएं,

दिल में भर के उमंग और प्यार.

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

बसंत पंचमी 2024 (Photo Credits: File Image)

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और पूरे ब्रह्मांड को ध्वनि का उपहार मिला था, इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी के तौर पर मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है. शिक्षा या नई कला की शुरुआत करने के लिए इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).