त्यौहार

April Fools' Day 2019: इन मजेदार तरीकों से बनाएं अप्रैल फूल, खुद हंसे और दूसरों को भी हंसाएं

हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस सेलिब्रेट किया जाता है. साल का यह एक ऐसा दिन होता है जब हम किसी से भी हंसी-मजाक कर सकते हैं, उन्हें मूर्ख बना सकते हैं.

April Fools' Day 2019: इन मजेदार तरीकों से बनाएं अप्रैल फूल, खुद हंसे और दूसरों को भी हंसाएं
अप्रैल फूल दिवस 2019 (Photo Credits: Pixabay)

April Fools' Day 2019: 1 अप्रैल (1st April) आने वाला है. इसके लिए अभी से कई लोग अपने दोस्तों, भाई-बहनों, पैरेंट्स, टीचर्स और सहकर्मियों को अप्रैल फूल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल, हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस (April Fool's Day) सेलिब्रेट किया जाता है. साल का यह एक ऐसा दिन होता है जब हम किसी से भी हंसी-मजाक कर सकते हैं, उन्हें मूर्ख (Fool) बना सकते हैं. इस दिन लोगों को मूर्ख बनाने में मजा भी बहुत आता है, क्योंकि इस दिन मस्ती भरी शरारतों के लिए न तो डांट पड़ती है और न ही कोई बुरा मानता है.

अगर आप भी अप्रैल फूल दिवस पर किसी को मस्ती भरी शरारत करके मूर्ख बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लोगों को अप्रैल फूल बना सकते हैं. इन शरारतों से आप खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं. यह भी पढ़ें: Happy April Fools' Day 2019 Wishes: इन फनी जोक्स, कोट्स, इमेजेस को WhatsApp Stickers, Facebook Greetings और SMS के जरिए भेजकर अपने दोस्तों को दें अप्रैल फूल डे की शुभकामनाएं

इन मजेदार तरीकों से बनाएं अप्रैल फूल

  • सुबह-सुबह अपने दोस्तों को फोन करें और कहें कि आपके घर के बाहर वाले पार्क में जल्दी आ जाएं, लेकिन  आप खुद वहां न पहुंचे. जब दोस्त पार्क में आकर आपको ढूंढते हुए कॉल करें तो उनसे कहें अप्रैल फूल बनाया.
  • अगर आप अपने भाई या बहन के साथ प्रैंक करना चाहते हैं तो उनके सॉक्स को उसी रंग के धागे से आधा सिल दीजिए. जब वो उसे पहनने की कोशिश करेंगे तो खुलेगा ही नहीं, तब आप उनसे कह सकते हैं हैप्पी अप्रैल फूल...
  • अपने माता-पिता के साथ अगर आप अप्रैल फूल डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो चुपके से चीनी की बॉटल में नमक डाल दें. जब वो चीनी की जगह नमक वाली चाय पिएंगे तो न आप हंसे बिना रह पाएंगे और जब उन्हें आपकी इस शरारत के बारे में पता चलेगा तो उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. यह भी पढ़ें: April Fools' Day 2019: क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल दिवस, जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?
  • अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ अप्रैल फूल डे की मस्ती भरी शरारत करनी हो तो उनके टूथब्रश को रात में नमक के पानी में डुबो दें और उस पर नमक की हल्की लेयर लगा दें. जब सुबह ब्रश करने के लिए वो जाएंगे, तो उसके बाद जो होगा आप उसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
  • अगर आप किसी दोस्त या अजनबी को अप्रैल फूल बनाना चाहते हैं तो एक सिक्के को लेकर जमीन पर फेविक्विक से चिपका दें. इसके बाद अपने दोस्त या किसी और का ध्यान उस सिक्के की तरफ ले जाएं और उनसे सिक्का उठाने के लिए कहें. जब वो सिक्का उठाने की कोशिश करेंगे तो सिक्का अपनी जगह से हिलेगा ही नहीं और आपका काम बन जाएगा.
  • इसके अलावा आप फोन पर मैसेज भेजकर भी अप्रैल फूल बना सकते हैं जैसे-

    अप्रैल फूल दिवस पर लोगों को मूर्ख बनाने के पांच तरीके-

    ...

    ...

    ...

    ...

    हा हा... ये पहला था बाकी चार तरीके अगले साल... यह भी पढ़ें: April Fools' Day 2019: 1 अप्रैल को किए गए हैं ये टॉप 5 Pranks, जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी

गौरतलब है कि मूर्ख दिवस यानी अप्रैल फूल डे के इतिहास को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. इन विभिन्न मान्यताओं में सबसे प्रचलित मान्यता के अनुसार, ब्रिटेन के लेखक चॉसर की पुस्तक 'द कैंटरबरी टेल्स' में दर्ज कहानी पर आधारित है. चॉसर ने अपनी बुक में कैंटरबरी नाम के इलाके का जिक्र मिलता है.

इस कहानी में कहा गया है कि 13वीं सदी में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहेमिया की रानी एनी की सगाई की 32 मार्च 1381 को होने की घोषणा की जाती है. इस इलाके के लोग इस बात को सही मान लेते हैं, जबकि हकीकत में 32 मार्च तो होता ही नहीं है. कहा जाता है कि तब से एक अप्रैल को मूर्ख दिवस अर्थात अप्रैल फूल डे मनाया जाने लगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).