लाइफस्टाइल

Chanakya Niti: अगर जीवन में चाहते हैं आर्थिक सुख, तो इन तीन बातों को कभी न भूलें

आजकल हर कोई अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है, बावजूद इसके ज्यादातर लोगों के जीवन में पैसों की तंगी की समस्या बनी रहती है. सवाल यह भी है कि सिर्फ मेहनत करना ही काफी है? दरअसल, मेहनत के साथ-साथ बुद्धिमानी, अनुशासन और सही आदतें भी जरूरी होती हैं.

Chanakya Niti: अगर जीवन में चाहते हैं आर्थिक सुख, तो इन तीन बातों को कभी न भूलें

नई दिल्ली, 6 सितंबर : आजकल हर कोई अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है, बावजूद इसके ज्यादातर लोगों के जीवन में पैसों की तंगी की समस्या बनी रहती है. सवाल यह भी है कि सिर्फ मेहनत करना ही काफी है? दरअसल, मेहनत के साथ-साथ बुद्धिमानी, अनुशासन और सही आदतें भी जरूरी होती हैं. चाणक्य नीति में इन बातों को गहराई से बताया गया है.

आचार्य चाणक्य को महान रणनीतिकार और विद्वान माना जाता है. उन्होंने हजारों साल पहले ही सामाजिक-आर्थिक जीवन से जुड़ी कई अहम बातें बताई थीं. उनकी बताई कुछ खास बातों को अपने जीवन में अपनाया जाए, तो न केवल पैसों की तंगी दूर हो सकती है, बल्कि सुख-शांति और स्थिरता भी मिल सकती है. यह भी पढ़ें : PM मोदी का फर्जी AI वीडियो बनाकर दुकान का किया प्रमोशन, क्या यह कानूनी है? इंटरनेट पर छिड़ी बहस

चाणक्य की पहली और सबसे जरूरी बात है मेहनत के साथ समझदारी. केवल काम करना या पैसा कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि उस पैसे का सही इस्तेमाल भी जरूरी है. बहुत से लोग कमाते तो खूब हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि खर्च कहां और कैसे करना है. चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति धन का बुद्धिमानी से उपयोग करता है और साथ ही बचत के साथ-साथ निवेश पर भी ध्यान देता है, उसके पास कभी धन की कमी नहीं होती. इसका`` मतलब साफ है कि फिजूलखर्ची से बचें और जितना हो सके कमाई का एक हिस्सा बचाकर रखें. आज के समय में, जब चीजें तेजी से बदल रही हैं, एक छोटी सी बचत भी भविष्य में बड़ी मदद कर सकती है.

दूसरी बात जो चाणक्य ने बेहद स्पष्ट रूप से कही है, वह है आलस्य से दूरी. कई बार लोग सोचते तो बहुत हैं, लेकिन करने में देर कर देते हैं. इस देरी की वजह से मौके हाथ से निकल जाते हैं. चाणक्य का मानना था कि जो व्यक्ति समय पर काम नहीं करता, वह धीरे-धीरे दूसरों पर निर्भर हो जाता है. जब इंसान खुद पर निर्भर नहीं रहता, तब वह आर्थिक रूप से कमजोर होने लगता है. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपके पास धन बना रहे और आप किसी के मोहताज न रहें, तो वक्त की कद्र करें और काम को टालने की आदत छोड़ दें.

चाणक्य की तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. चाहे वह शराब हो, जुआ हो, झूठ बोलना हो या फिर दिखावे की जिंदगी. ये सब आदतें धीरे-धीरे इंसान की कमाई को खत्म कर देती हैं. शुरुआत में शायद ऐसा न लगे, लेकिन वक्त के साथ ये आदतें न सिर्फ धन को बर्बाद करती हैं, बल्कि इंसान की सोच और सम्मान को भी गिरा देती हैं. चाणक्य कहते हैं कि सादगी, ईमानदारी और संयम से जीने वाला व्यक्ति ही असली सुख और संपन्नता हासिल कर सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).