Assam: मुस्लिम युवकों के एक समूह ने दुर्गा पूजा पर भक्तों के बीच बांटे फल, पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मसाल
मुस्लिम युवकों ने बांटे फल (Photo Credits: ANI)

दुर्गा पूजा के अवसर पर असम के सिलचर, कछार के एक मंदिर में मुस्लिम युवकों के एक समूह ने भक्तों के बीच फल वितरित किए. युवाओं में शामिल रजा लस्कर नाम के एक युवक ने कहा कि हम एक संदेश देना चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम एकता बरकरार है और विभाजनकारी ताकतें इसे तोड़ने में सफल नहीं होंगी.