Aaj Ka Panchang 2024: आज 27 सितंबर 2024, शुक्रवार दशमी श्राद्ध का मुहूर्त, सूर्योदय और चंद्रोदय समय, शुभ एवं अशुभ मुहूर्त के साथ इस दिन के विशेष उपाय एवं कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां!
सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है. यह हिंदू कैलेंडर का ही एक रूप है, जो समय को निर्धारित करने तथा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए मायने रखता है. पंचांग से मूल तिथि का पता चलता है, जो चंद्रमा के चक्र के अनुसार होती है. हर तिथि का अलग-अलग महत्व होता है.
सनातन धर्म में पंचांग का बहुत महत्व है. यह हिंदू कैलेंडर का ही एक रूप है, जो समय को निर्धारित करने तथा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए मायने रखता है. पंचांग से मूल तिथि का पता चलता है, जो चंद्रमा के चक्र के अनुसार होती है. हर तिथि का अलग-अलग महत्व होता है. इसके साथ ही नक्षत्र जो चंद्र स्थान के अनुरूप निर्धारित होता है. ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष स्थान है. पंचांग के तहत योग, जो दो नक्षत्रों के मिलन को दर्शाता है, तथा इसका हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताता है. पंचांग का उपयोग मूलतः धार्मिक अनुष्ठानों, विवाह, शुभ कार्यों, त्योहारों आदि के लिए सही समय का निर्धारण करने के लिए किया जाता है. पंचांग से हम प्राकृतिक घटनाओं जैसे ग्रहण, ऋतु परिवर्तन आदि का भी पता लगाते हैं, जो हिन्दू धर्म के अनुसार काफी महत्वपूर्ण होते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार 27 सितंबर 2024 को अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि की दशमी और दिन गुरुवार है. दशमी गुरुवार को 01.21 PM तक रहेगी. 27 सितंबर 2024 को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध क्रिया सम्पन्न किया जाएगा. गुरुवार को 11.34 PM तक शिव योग रहेगा. इसके पश्चात से 27 सितंबर 2024 से 01.21 AM तक पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है. आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग...
आज 27 सितम्बर 2024 शुक्रवार का दिन है. आश्विन मास कृष्ण पक्ष दशमी – 01.21 PM तक उसके बाद एकादशी. सूर्य कन्या राशि में है, योग- शिव जो 11.41 PM तक रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग, करण विष्टि 01.20 PM तक, इसके बाद बालव योग रहेगा. आज का दिन मिश्रित योगों वाला है. यह भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 2024: आज 26 सितंबर 2024 का पंचांग, गुरुवार नवमी श्राद्ध का मुहूर्त, सूर्योदय और चंद्रोदय समय, शुभ एवं अशुभ मुहूर्त के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां!
आइये देखते हैं आज का विस्तृत पंचांग
आज का पंचांग, 27 सितंबर 2024
27 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि
27 सितंबर 2024 को 01.21 PM
शिव योगः 26 सितंबर को 12.17 AM तक
पुष्य नक्षत्र: 27 सितंबर को 01.21 AM तक
पितृ पक्षः 2024- 27 सितंबर 2024 को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा,
27 सितंबर 2924 विशेषः पृथ्वी लोक की भद्रा
27 सितंबर 2024 अशुभ मुहूर्त
यमगण्ड: 03.16 PM - 04.45 AM
वर्ज्यम्: 08.09 AM से 09.52 PM
कुलिकः 07.50 AM – 09.19 AM
दुर्मुहूर्तः -08.43 AM – 09.31 AM, 12.41 PM – 01.29 PM
भद्रा कालः भद्रा नहीं है
सूर्योदय: 06.21 AM
सूर्यास्त: 06.14 PM
आज दशमी (शुक्रवार) के उपाय
श्राद्ध पक्ष की दशमी तिथि दिन शुक्रवार को चावल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप गेहूं या कोई अन्य अनाज भी इस दिन दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इस दिन अन्न दान करने से देवी लक्ष्मी और पित्तर प्रसन्न होते हैं, उनके आशीर्वाद से जातक की हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
| तिथि | दशमी (27 सितंबर 01.21 PM तक इसके बाद एकादशी |
| पक्ष | कृष्ण |
| वार | शुक्रवार |
| नक्षत्र | पुष्य 01.21 PM तक इसके बाद अश्लेषा |
| योग | शिव योग 11.33 PM इसके बाद सिद्ध योग |
| राहुकाल | 10.42 AM - सुबह 12.12 PM |
| सूर्योदय | 06.11 AM - 06.11 PM |
| चंद्रोदय | 03.19 PM - 02.35 AM |
| दिशा शूल | नहीं है |
| चंद्र राशि | कर्क राशि में |
| सूर्य राशि | कन्या |
शुभ मुहूर्त, 27 सितंबर 2024
| ब्रह्म मुहूर्त | 04.45 AM - 05.33 AM |
| अभिजीत मुहूर्त | 11.54 AM से 12.41 PM |
| विजय मुहूर्त | आज नहीं है |
| अमृत काल मुहूर्त | 06.27 AM - रात 10.42 |
| निशिता काल मुहूर्त | आज नहीं है |
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

