देश

Yes Bank Crisis: ईडी ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज

यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के मायानगरी मुंबई के वर्ली स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है. जानकारी के लिए बता दें कि यस बैंक में गहराए संकट के बाद ईडी ने छापा मारा है. इससे पहले ईडी ने डीएचएपएल के कपिल धवन को मनी लॉन्ड्रिंग के केस और गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से संबंध को लेकर धरदबोचा था.

Yes Bank Crisis: ईडी ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर छापा मारा, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज
राणा कपूर और यस बैंक (Photo Credit: Twitter/ANI)

मुंबई. यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर (Yes Bank Founder Rana Kapoor) के मायानगरी मुंबई के वर्ली स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने छापा मारा है. इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक (Yes Bank) के संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के लिए बता दें कि यस बैंक में गहराए संकट के बाद ईडी ने छापा मारा है. इससे पहले ईडी ने डीएचएफएल के कपिल धवन को मनी लॉन्ड्रिंग के केस और गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से संबंध को लेकर धरदबोचा था.

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी उनके समुद्र महल आवास पर की जा रही है. यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है तथा इसका उद्देश्य और सबूत जुटाना है. गौर हो कि वर्ष 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने यस बैंक को शुरू किया गया था, इस दौर में इन दोनों ही लोगों की गिनती दिग्गज प्रोफेशनल के तौर पर होती थी. यह भी पढ़े-Yes Bank Crisis: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- बैंक में जमा पैसे को नहीं होगा कोई नुकसान, आरबीआई 2017 से कर रही थी निगरानी

ANI का ट्वीट-

रिपोर्ट के अनुसार राणा कपूर से बैंक द्वारा डीएचएफएल को दिए गए लोन को लेकर  प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा डीएचएफएल का नाम लेने के बाद इस कार्रवाई को अमल में लाया गया है.

बता दें कि घाटे में चल रही यस बैंक को लेकर आरबीआई ने पैसे निकालने की सीमा गुरूवार देर रात निर्धारित की है. जिसके तहत खाताधारक एक महीने में सिर्फ 50 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).