Video: दर्शन करने मंदिर गई महिला नदी में फंसी, ग्रामीण और पुलिस ने बचाई जान, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की घटना
देश में कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. नदी , नाले उफान पर है, ऐसे में कई लोगों के नदी,नालों में बहने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा के नदी से एक महिला को पुलिस और ग्रामीण लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया है.
Chattisgarh : देश में कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. नदी , नाले उफान पर है, ऐसे में कई लोगों के नदी,नालों में बहने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा के नदी से एक महिला को पुलिस और ग्रामीण लोगों ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया है.दरअसल महिला मां दंतेश्वरी के मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी.
इस दौरान वो डंकनी -शंखनी नदी के संगम में नहाने के लिए उतरी थी, जिसके बाद वो अचानक पानी के तेज बहाव में बह गई. पानी के बहाव में बहकर महिला करीब 2 किलोमीटर तक चली गई थी. इसके बाद नदी के बीच छोटे-छोटे पेड़ो में महिला फंस गई और जोर-जोर से क बचाने के लिए पुकारने लगी. ये भी पढ़े :Video: उफनती नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, तेज पानी में बहा, देखते रह गए लोग, घटना का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
दंतेवाड़ा : नदी के बीच फंसी महिला, कोतवाली पुलिस ने किया रेस्क्यू
.
.
.
.#Dantewada #Woman #River #Police #rescue pic.twitter.com/qXrkcpwf3i
— INH 24X7 (@inhnewsindia) July 31, 2024
जैसे ही लोगों ने महिला की आवाज को सूना , उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को निकालने के लिए कोशिश शुरू की गई. इसके बाद महिला को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया और गोताखोर लाइव जैकेट पहनकर महिला के पास पहुंचे और उसे रस्सी के सहारे बचाया गया.
महिला को बाहर निकालने के बाद उसे हॉस्पिटल भेजा गया है. बताया जा रहा है की महिला अब खतरे से बाहर है. वीडियो में आप देख सकते है की महिला नदी में एक जगह पर दो लोगों के साथ खड़ी है और फिर रस्सी फेंकी जाती है, महिला रस्सी पकड़कर नदी में कूद जाती है और प्रशासन रस्सी को खींचकर उसे बाहर निकाल लेते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

