Video: उफनती नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, तेज पानी में बहा, देखते रह गए लोग, घटना का वीडियो वायरल
देश के राज्यों और शहरों में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी, नाले उफान पर है. ऐसे में लोगों के नदी और नाले के बाढ़ के पानी में बह जाने के कई वीडियो सामने आएं है, अब ऐसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Video: देश के राज्यों और शहरों में जमकर बारिश हो रही है. जिसके कारण नदी, नाले उफान पर है. ऐसे में लोगों के नदी और नाले के बाढ़ के पानी में बह जाने के कई वीडियो सामने आएं है, अब ऐसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते है की बारिश का पानी नदी के ब्रिज के ऊपर से बह रहा है और लोग ब्रिज की दूसरी तरफ खड़े है.
ऐसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति नदी के तेज बहाव में पुल पार कर रहा होता है और ऐसे में एक दूसरा लड़का पानी के बीच में खड़ा होता है, बुजुर्ग व्यक्ति इसकी मदद लेने के कोशिश करता है, लेकिन ये लड़का उस बुजुर्ग की मदद नहीं करता और बुजुर्ग व्यक्ति देखते ही देखते सभी की आंखो के सामने नदी में बह जाता है. ये भी पढ़े :Madhya Pradesh: लापरवाही की हद है! उफनती नदी में कूदे नशे में धुत दो युवक, मध्यप्रदेश के बैतूल की घटना का वीडियो वायरल-Video
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
इस वीडियो में इस युवक की भी लापरवाही देखी जा सकती है, अगर इसने हाथ का छाता फेंककर इसकी मदद की होती, तो शायद ये बुजुर्ग नदी में बहने से बच जाता. बुजुर्ग की जान बची या नहीं बची , इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर ashwinii_.15 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है और जिस युवक ने बुजुर्ग की मदद नहीं की , उसे सूना रहे है और उसे गालियां दे रहे है. एक ने लिखा,' इस युवक ने पकड़ा होता , तो ये बुजुर्ग पानी में नहीं बहता, दुसरे ने लिखा ,'अरे भाई तू पकड़ सकता था यार, तीसरे ने लिखा ,' ये भिकारी क्यों खड़ा है, उस बुजुर्ग को ये बचा सकता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

