वायरल

Madhya Pradesh: लापरवाही की हद है! उफनती नदी में कूदे नशे में धुत दो युवक, मध्यप्रदेश के बैतूल की घटना का वीडियो वायरल-Video

देश में जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में नदी , नाले उफान पर है, ऐसे हालातों में लोगों के नदी में डूबने की घटनाएं भी सामने आ रही है, अब ऐसे में मध्यप्रदेश के बैतूल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें नशे में धुत दो लोग उफनती नदी में कूद जाते है.

Madhya Pradesh: लापरवाही की हद है! उफनती नदी में कूदे नशे में धुत दो युवक, मध्यप्रदेश के बैतूल की घटना का वीडियो वायरल-Video
Credit- ( Twitter-X )

Madhya Pradesh: देश में जमकर बारिश हो रही है, ऐसे में नदी , नाले उफान पर है, लोगों के नदी में डूबने की घटनाएं भी सामने आ रही है, अब ऐसे में मध्यप्रदेश के बैतूल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें नशे में धुत दो लोग उफनती नदी में कूद जाते है. बताया जा रहा है की दोनों भढंगा नदी में कूदे है.

जानकारी के मुताबिक़ दोनों नदी के तेज बहाव में काफी दूर तक बहकर चले गए थे, इसके बाद दोनों किनारे पर आ गए. दोनों ही अच्छे तैराक होने की वजह से दोनों की जान बच गई. इस वीडियो में आप देख सकते है की दोनों नदी के किनारे पर है और इसके बाद एक नदी में चला जाता और उसके बाद दूसरा भी नदी में जाता है, नदी में दोनों ही तेजी से बहाव के साथ बहकर दूर चले जाते है. ये भी पढ़े :Chandrapur: बाढ़ के पानी में बह गई कार, गाडी में सवार लोगों ने बाहर कूदकर बचाई खुद की जान, चंद्रपुर की घटना-Video

देखें वीडियो :

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के भी होश उड़ गए है.जानकारी के मुताबिक़ दोनों ही युवक चोपना के बंगाली कैंप के परिसर के रहनेवाले है. बताया जा रहा है की दोनों ने जमकर शराब पी थी और इसी के नशे में वे नदी में उतरे थे. दोनों अच्छे तैराक होने कि वजह से दोनों नदी से बाहर निकल गए, अगर दोनों तैराक नहीं होते तो दोनों की जान भी जा सकती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).