VIDEO: पुणे की पीएमपीएल की बस में महिला सीट पर पैर रखकर बैठी, कंडक्टर ने किया मना तो करने लगी विवाद, वीडियो देखकर आपको भी आएगा गुस्सा
Credit-(X,@ThePuneMirror)

पुणे, महाराष्ट्र: कभी कभी बसों में और ट्रेनों में विवाद के कई वीडियो सामने आते है. लेकिन कई बार ऐसे अजीब लोगों के वीडियो सामने आते है. जिसको देखकर लोग भी हैरान हो जाते है. ऐसा ही एक वीडियो पुणे के पीएमपीएल बस से सामने आया है. जहांपर एक महिला बस के अंदर सीट पर बैठी हुई है और अपने पैर उसने सामने की सीट पर रखे हुए. इस दौरान जब कंडक्टर महिला को पैर नीचे रखने के लिए कहता है तो महिला कंडक्टर के साथ बेवजह विवाद करती है और पैर नीचे नहीं रखूंगी ऐसा कहती है. कंडक्टर महिला से कहता है की, आप सीट पर पैर रखेंगे तो लोग क्या कहेंगे. महिला कहती है, नहीं रखूंगी पैर नीचे. कंडक्टर इसके बाद महिला से कहता है की अगले बस स्टॉप पर आप उतर जाईये. तो महिला कहती है नहीं उतरूंगी. महिला कंडक्टर के साथ काफी बदतमीजी भी करती है. इस वीडियो के सामने के आने के बाद आपको भी इस महिला का गुस्सा आएगा. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @ThePuneMirror नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bus Fighting In Chhatrapati Sambhajinagar: बस रुकाने को लेकर हुआ विवाद, एसटी महिला कंडक्टर और यात्री के बीच मारपीट, छत्रपति संभाजीनगर का वीडियो आया सामने

महिला ने बस में कंडक्टर से किया विवाद