West Bengal Exit Poll Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सामने आए पहले बड़े एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. P-MARQ के सर्वे के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 294 सीटों वाली विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जिससे तृणमूल कांग्रेस के एक दशक से अधिक लंबे शासन का अंत हो सकता है. West Bengal Exit Poll Results 2026: आज शाम 6.30 बजे के बाद जारी होंगे एग्जिट पोल, ABP News, Aaj Tak, India Today और NDTV पर देखें लाइव
एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े 148 से काफी ऊपर है. वहीं तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसके पिछले प्रदर्शन की तुलना में गिरावट दर्शाता है. कांग्रेस को इस चुनाव में केवल 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल परिणाम 2026
#PollOfPolls | PMARQ Exit Polls Predicts BJP Set To Win With 150-170 Seats
Join the unparalleled coverage across 5 states with closest predictions with Arnab & Team. Tune in here to watch : https://t.co/2SDcR4WO6j#ExitPollsWithArnab | #May4WithArnab | #RepublicWorld… pic.twitter.com/i2OUYVeumH
— Republic (@republic) April 29, 2026
अगर ये अनुमान 4 मई को आने वाले वास्तविक नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर साबित होगा. इससे ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार को बड़ा झटका लग सकता है. हालांकि, एग्जिट पोल केवल सर्वे के आधार पर तैयार अनुमान होते हैं और अंतिम नतीजे नहीं होते. आधिकारिक परिणाम भारत का चुनाव आयोग द्वारा मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे.











QuickLY