देश

मां की गोद से बच्ची को छीनकर भागा आदमखोर तेंदुआ, अगले दिन चाय के बागान में मिले शव के टुकड़े

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के वीरपाड़ा इलाके में स्थित चाय बागान की मजदूर कालोनी के एक घर में मंगलवार की रात अचानक एक तेंदुआ घुस आया और मां की गोद से तीन साल की एक बच्ची को छीनकर वहां से भाग गया. अगले दिन उस बच्ची के शव के कुछ हिस्से गरगंडा चाय बागान में बिखरे मिले.

मां की गोद से बच्ची को छीनकर भागा आदमखोर तेंदुआ, अगले दिन चाय के बागान में मिले शव के टुकड़े
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Ursula Celliers/Facebook)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी जिले (Jalpaiguri) के वीरपाड़ा इलाके में इन दिनों आदमखोर तेंदुए (Leopard) का आतंक मचा हुआ है. यहां स्थित चाय बागान की मजदूर कालोनी के एक घर में मंगलवार की रात अचानक एक तेंदुआ घुस आया और मां की गोद से तीन साल की एक बच्ची (3 years old girl) को छीनकर (snatched Baby Girl) वहां से भाग गया. अगले दिन उस बच्ची के शव के कुछ हिस्से गरगंडा चाय बागान में बिखरे मिले. बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खुला देखकर आदमखोर तेंदुआ घर में घुस गया और मां के सामने ही उसकी मासूम बच्ची को उठाकर वहां से भाग निकला.

बच्ची की मां का नाम पूजा ओरांव बताया जा रहा है, जिसने अपनी तीन साल की बेटी प्रणिता को आदमखोर तेंदुए से बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली. हालांकि इस घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को ढूंढने की काफी कोशिश भी की, लेकिन बच्ची नहीं मिली. आखिरकार बुधवार की सुबह चाय के बागान में बच्ची के शव के कुछ टुकड़े बिखरे हुए मिले.

बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही मदारीहाट रेंज के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने वन विभाग की गाड़ी में तोड़फोड़ की, जिसके बाद उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी. यह भी पढ़ें: औरंगाबाद: जब कार सवार के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर जो हुआ उसका विडियो देख आप भी हैरान हो जाएंगे

गौरतलब है कि वन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने रातभर बच्ची को तलाश किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि तेंदुए के आतंक की यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में ही धूमचीपाड़ा और रामझोड़ा चाय बागान में तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2019 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).