IMD Weather Update: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज! 26 से 28 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें किन राज्यों पर पड़ेगा असर?
Photo- X/@Indiametdept

IMD Weather Update: उत्तर भारत में एक संगठित वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 26 से 28 मार्च के बीच देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगा. इस दौरान इन इलाकों में तेज बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पर्वतीय इलाकों में रहने वालों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढें: Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ा तापमान, इन राज्यों में आसमान से बरसेगी आग; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

26 से 28 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना